नयी दिल्ली। जियो ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। कंपनी एक और धमाकेदार प्लान लायी है, जिसमें आपको लंबे समय तक रोजाना 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन एक के बाद एक नये-नये प्लान पेश कर रही हैं। तीनों कंपनियां ऐसा ग्राहकों की सुविधा और उन्हें आकर्षित करने के लिए कर रही हैं। इस समय यही तीन बड़ी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां बची हैं। तीनों कंपनियों के बीच प्लानों को लेकर एक प्राइस वॉर चल रहा है। इसी बीच जियो एक नया प्लान लायी है। कंपनी का नया प्लान 2121 रुपये का है। एक बात और कि जियो ने अपना एक प्लान बंद भी किया है। कंपनी ने नये साल के मौके पर पेश किया गया 2020 रुपये वाला हैप्पी न्यू ईयर प्लान बंद कर दिया है, जिसकी वैलिडिटी 365 दिनों की थी।
2121 रु वाले प्लान के बेनेफिट
बता दें कि जियो के नये 2121 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 336 दिनों की है। इसमें आपको रोजाना 1.5 जीबी हाई-स्पीड डेटा मिलेगा। साथ ही इसमें जियो से जियो और लैंडलाइन पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। हालांकि जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए प्लान में 12000 मुफ्त सीमित मिनट दिये गये हैं। 2121 रु के प्लान में आपको 336 दिनों तक रोजाना 100 मुफ्त एसएमएस मिलेंगे। इसके अलावा जियो टीवी, जियो सिनेमा और जियो न्यूज जैसी ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। आप इस प्लान को जियो के अलावा गूगलपे और पेटीएम से भी रिचार्ज कर सकते हैं।
खत्म हुआ 2020 रु वाला प्लान
जियो ने करीब 2 महीने तक रखने के बाद अपना 2020 रु वाला हैप्पी न्यू ईयर प्लान बंद कर दिया है। इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की थी। हैप्पी न्यू ईयर प्लान में जियो रोज 1.5 जीबी डेटा, 100 मुफ्त एसएमएस और जियो से जियो और लैंडलाइन पर अनिमिटेड कॉलिंग दे रही थी। वहीं जियो से बाकी नेटवर्कों के लिए इस प्लान में 12000 मुफ्ट मिनट दिये जा रहे थे। बता दें कि अपने सभी प्लानों में जियो सीमित मुफ्त मिनट ऑफर कर रही है, जिसके ऊपर आपको 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क देना पड़ता है।
336 दिनों का सस्ता प्लान
जियो का 336 दिनों का एक सस्ता प्लान भी है। कंपनी का 1299 रुपये वाला एक प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 336 दिनों की है। मगर इस प्लान में रोज डेटा के बजाय 336 दिनों के लिए कुल 24 जीबी डेटा मिलता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस के बजाय एक साथ टोटल 3600 एसएमएस मिलते हैं। वहीं जियो से जियो के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए आपको 12000 मुफ्ट मिनट मिलेंगे।
यह भी पढ़ें - Jio के शानदार टॉप-अप प्लान, टॉकटाइम के साथ मिलता है कई जीबी डेटा
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications