नयी दिल्ली। मोबाइल ग्राहकों की पहली पंसद अब कॉलिंग से ज्यादा डेटा है। जिस प्लान में जितना ज्यादा डेटा मिलता है उसे उतना ही ज्यादा लोग पसंद करते हैं। ग्राहकों को लुभाने के लिए जियो, एयरटेल और वोडाफोन अपने प्लानों में मिलने वाले बेनेफिट में भी बदलाव कर रही हैं। इन कंपनियों ने कुछ प्लानों की कीमतों के साथ-साथ वैलिडिटी में भी बदलाव किये हैं। टेलीकॉम कंपनियों में एक तरह का प्राइस वॉर भी जारी है। हालांकि एयरटेल और वोडाफोन के सभी प्लानों में अनिलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। मगर जियो हर प्लान में सीमित मुफ्त मिनट देती है, जिसके ऊपर ये 6 पैसे प्रति मिनट का शुल्क वसूलती है। इसके लिए आपको अलग से टॉप-अप प्लान रिचार्ज करवाना पड़ता है। जियो के कई टॉप-अप प्लान हैं, जिनमें आपको टॉकटाइम बैलेंस के साथ-साथ डेटा भी मिलता है। आइये जानते हैं जियो के ऐसे प्लान के बारे में।
10 रु और 20 रु के प्लान
जियो के ये दो प्लान सस्ते टॉप-अप प्लान हैं। 10 रुपये वाले प्लान में आपको 7.47 रुपये के टॉकटाइम के साथ 1 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में मिलने वाले टॉकटाइम का इस्तेमाल आप अंतरराष्ट्रीय कॉलिंग के लिए भी कर सकते हैं। वहीं जियो के 20 रुपये वाले प्लान में 14.95 रुपये का टॉकटाइम और 2 जीबी डेटा मिलता है। बता दें कि इन दोनों प्लानों में टॉकटाइम की कोई वैलिडिटी नहीं है।
50 रु और 100 रु के प्लान
जियो को 50 रुपये और 100 रुपये के प्लान में क्रमश: 39.37 रुपये और 81.75 रुपये का टॉकटाइम मिलता है। वहीं डेटा बेनेफिट की बात करें तो जियो इन प्लानों में क्रमश: 5 जीबी और 10 जीबी मुफ्त डेटा ऑफर कर रही है टॉकटाइम के लिए इस प्लान में भी कोई वैलिडिटी नहीं है। साथ ही इससे आप विदेश में भी कॉल कर सकते हैं।
500 रु और 1000 रु के प्लान
जियो को ये दो महंगे प्लान हैं। 500 रुपये के रिचार्ज पर आपको 420.73 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। साथ ही 50 जीबी डेटा बेनेफिट भी मिलेगा। वहीं 1000 रुपये के प्लान में आपको 100 जीबी मुफ्त डेटा के साथ 844.46 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के लिए इन दोनों प्लानों का टॉकटाइम इस्तेमाल किया जा सकता है। ऊपर बताये गये प्लानों की ही तरह इन दोनों प्लानों में मिलने वाले टॉकटाइम की भी कोई वैलिडिटी नहीं है। इन सभी प्लानों में से अपनी मर्जी के प्लान से आप जियो की वेबसाइट पर जाकर रिचार्ज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - रिलायंस जियो लाई 100 रुपये से कम का एक और प्लान, जानें सब कुछ
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
