दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाला रिलायंस जियो इंफोकॉम आने वाले समय में म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय उत्पादों के कारोबार में कदम रख सकता है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाला रिलायंस जियो इंफोकॉम आने वाले समय में म्यूचुअल फंड और अन्य वित्तीय उत्पादों के कारोबार में कदम रख सकता है। इन उत्पादों की बिक्री रिलायंस के डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म जियो मनी के जरिए की जाएगी। बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस इंफोकॉम अपनी वित्तीय सेवा को आने वाले कुछ महीनों में शुरू कर सकता है। इस मामले से वाकिफ लोगों के मुताबिक कंपनी ने कुछ महीनों के लिए अपने कर्मचारियों को नई सेवा का बीटा वर्जन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। नए साल के तोहफे, सफर में टीवी देखना हुआ फ्री, जानें अन्य फायदे ये भी पढ़ें

हालांकि, एक म्यूचुअल फंड के सीईओ की माने तो रिलायंस जियो ने डिस्ट्रीब्यूशन के लिए अभी तक कोई बातचीत नहीं की है। एक एक्जीक्यूटिव सर्च फर्म के सीनियर एक्जीक्यूटिव का कहना है कि रिलायंस जियो ने म्यूचुअल फंड सेगमेंट के लिए लोगों की भर्ती शुरू कर दी है। इसके लिए वित्तीय जानकारी वाले और डिजिटल जानकारी रखने वाले आवेदकों को रखा जा रहा है। फिलहाल जियो मनी दान, डिजिटल भुगतान, फोन रिचार्ज समेत कई सेवाएं दे रहा है।
जियो मार्ट के साथ रिलायंस ने ग्रॉसरी सेग्मेंट में दी दस्तक
दूसरी ओर बता दें कि टेलीकॉम्युनिकेशन सेक्टर को पूरी तरह बदलने के बाद रिलायंस रिटेल सेक्टर को नई दिशा देने की तरफ बढ़ने वाली है। कंपनी ने जियो मार्ट के जरिए इस दिशा में पहला कदम रखा है। जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी ने इस पहल के साथ अमेजन और वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सहित तमाम ई-कॉमर्स कंपनियों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर ली है। जियोमार्ट को कंपनी ने 'देश की नई दुकान' का नाम दिया है। जियोमार्ट शुरुआत में नवी मुंबई, ठाणे और कल्याण में अपनी सेवाएं देगी। इसके बाद वह धीरे-धीरे अपने नेटवर्क का विकास करेगी। मालूम हो कि रिलायंस रिटेल के एक अधिकारी ने जियोमार्ट की शुरुआत की पुष्टि की है। अभी यह केवल तीन क्षेत्र में ही है लेकिन हम इसका विस्तार करेंगे। जियोमार्ट ऐप को जल्द लांच किया जाएगा।
More From GoodReturns

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

Gold Outlook: Buy on Dip या Sell on Rise? गोल्ड, सिल्वर और क्रूड पर Expert Strategy!



Click it and Unblock the Notifications