नयी दिल्ली। हाल ही में रिलायंस जियो ने अपने मोबाइल चार्जेस बढ़ाने का ऐलान किया था। अब कंपनी ने नये महंगे प्लान की लिस्ट जारी कर दी है। जियो के साथ ही वोडाफोन और एयरटेल ने भी अपने मोबाइल चार्जेस महंगे करने की घोषणा की थी। ये दोनों कंपनियाँ पहले ही अपने महंगे प्लान की सूची जारी कर चुकी हैं। जबकि इनके महंगे प्लान 3 दिसंबर से लागू भी हो चुके हैं। एयरटेल और वोडाफोन अपने प्लान के रेट 42 फीसदी तक बढ़ाये हैं। वहीं जियो ने अपने प्लान की कीमतें 40 फीसदी तक बढ़ायी हैं। जियो के मोबाइल चार्जेस की बढ़ी हुई दरें 6 दिसंबर से लागू होंगी। जियो ने अपने प्लान महंगे करने के साथ ही ग्राहकों को बेहतर सुविधाएँ देने का वादा किया है। जियो के महंगे रिचार्ज से बचने के लिए आपके पास अभी दो दिन हैं। इसके बाद आपको कितने पैसे अतिरिक्त देने होंगे, आइये जानते हैं।

199 रुपये से 2,199 रुपये तक के प्लान
जियो के नए टैरिफ 199 रुपये प्रति महीने से एक वर्ष के लिए 2,199 रुपये तक हैं। ग्राहकों को 199 रुपये के रिचार्ज पर 28 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, 399 रुपये के रिचार्ज पर 56 दिन, 555 रुपये पर 84 दिन और 2,199 रुपये रिचार्ज पर 365 दिन वैलिडिटी मिलेगी। ग्राहकों को अब पहले के 1.5 जीबी के बजाय 2 जीबी डेटा और जियो टू जियो असीमित मुफ्त कॉलिंग मिलेगी। 6 दिसंबर से पहले 336 दिनों तक लगाकार जियो की सेवाओं के लिए आप 444 रुपये वाले प्लान के साथ चार बार रिचार्ज कर सकते हैं, जिससे आपको प्रति दिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। 444 रुपये वाला जियो का प्लान 84 दिनों के लिए वैध होता है और इस तरह के चार प्लान खरीदने से यह आपको 336 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी।
कितने बढ़े रेट
नए टैरिफ के अनुसार जियो उपभोक्ताओं को 84 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के लिए 555 रुपए खर्च करने होंगे। यह पहले के 399 रुपये वाले प्लान की तुलना में 39 फीसदी महंगा होगा। कंपनी ने 153 रुपये वाले प्लान की कीमत 199 रुपए, 198 रुपए वाला प्लान 249 रुपए, 299 रुपए वाला प्लान 349 रुपए, 349 रुपए वाला प्लान 399 रुपए, 448 रुपए वाला प्लान 599 रुपए, 1699 रुपए वाला प्लान 2199 रुपए और 98 रुपए वाला प्लान 129 रुपए का कर दिया है।
यह भी पढ़ें - आरबीआई के ग्राहक सुरक्षा नियम, आपको होगा लाभ
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications