नयी दिल्ली। अगर आप एटीएम धोखाधड़ी का शिकार हो जायें तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल दो साल पहले भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा तय किये ग्राहक सुरक्षा नियम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी जमाकर्ता अपना पैसा न खोए। पिछले तीन दिनों में कोलकाता में एटीएम स्किमिंग धोखाधड़ी के मामले सामने आये हैं। इससे पहले त्रिपुरा में भी फर्जी एटीएम बना कर धोखाधड़ी का मामला सामना आया था। आरबीआई ने बैंकों की ओर से धोखाधड़ी या लापरवाही या कमी के मामले में ग्राहक की शून्य जिम्मेदारी बनायी है। या अगर आपके साथ एटीएम का कोई धोखा तो उसमें आपकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। वरिष्ठ बैंक अधिकारियों ने कहा है कि जमाकर्ताओं को नियमानुसार सात दिनों के भीतर अपना पैसा वापस मिल जाएगा।

फ्रॉड के कई मामले सामने
कम से कम 61 एटीएम धोखाधड़ी के मामले सामने आये हैं, जिनमें ज्यादातर कोलकाता के जादवपुर इलाके के हैं, जहां जालसाजों ने ग्राहकों को ठगने के लिए पंजाब नेशनल बैंक की दो एटीएम मशीनों का इस्तेमाल किया। 28 नवंबर से 4 दिसंबर के बीच की गयी कई लेनदेनों में जालसाजों ने लगभग 14 लाख रुपये निकाल लिये। शिकायतकर्ताओं ने इस इलाके में दो एटीएम का इस्तेमाल किया जिन्हें बाद में ठग लिया गया। इनमें एचडीएफसी बैंक और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक शामिल थे।
ईएमवी चिप वाले कार्ड सुरक्षित
बैंकरों का कहना है कि धोखाधड़ी से बचने के लिए ईएमवी चिप वाले कार्ड चुंबकीय स्ट्रिप्स वाले डेबिट और क्रेडिट कार्ड की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं। हालाँकि समस्या यह है कि अभी चुंबकीय स्ट्रिप्स वाले कार्ड को पूरी तरह से हटाया नहीं जा सकता है क्योंकि कई एटीएम मशीनें अभी भी ईएमवी चिप्स वाले कार्ड को रीड नहीं कर सकती। हालाँकि बैंक इस प्रक्रिया में हैं कि सारे कार्ड ईएमवी चिप वाले हों।
यह भी पढ़ें - पीयूष गोयल : 2018-19 में टोटल एफडीआई में हुई बढ़ोतरी
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
