नयी दिल्ली। भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद अब रिलायंस जियो भी अपने टैरिफ शुल्क में बढ़ोतरी करने जा रही है। यानी अब भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के साथ साथ रिलायंस जियो के भी टैरिफ प्लान पहले से महंगे होंगे। भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 1 दिसंबर से अपने टैरिफ शुल्क में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। इससे पहले कीमतों को लेकर इन कंपनियों के बीच काफी तगड़ी प्रतियोगिता रही है, जिसका खामियाजा इन कंपनियों को उठाना पड़ा है। टेलिकॉम सेक्टर को हो रहे लगातार घाटे के बीच जियो ने हाल ही में अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए अलग से आईयूसी प्लान शुरू किया था। अब एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को देखते हुए कंपनी अपने टैरिफ प्लान भी महंगे करने जा रही है।

घट रही है जियो की प्रति उपभोक्ता आमदनी
गौरतलब है कि बाकी कंपनियों के मुकाबले रिलायंस जियो का उपभोक्ता आधार यानी इसके ग्राहकों की संख्या काफी तेजी से बढ़ी है। मौजूदा समय में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी भी अच्छी खासी है। मगर इसकी प्रति उपभोक्ता औसत आमदनी (एआरपीयू) में गिरावट आ रही है। एआरपीयू के मामले में जियो वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल से भी है। 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में जियो की एआरपीयू 3% घट कर 118 रुपये रह गयी थी। दरअसल एआरपीयू को बढ़ाने के लिए भी जियो अपने प्लानों की कीमतें बढ़ायेगी।
टेलीकॉम सेक्टर में है उथल-पुथल
बता दें कि जियो ने बताया था कि उसके नेटवर्क पर आउटगोइंग और इनकमिंग कॉल का जो अनुपात है वो दूसरी कंपनियों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। अप्रैल 2017 में आईयूसी शुरू किये जाने के समय जियो के नेटवर्क पर आउटगोइंग 90% थीं, जबकि इनकमिंग केवल 10% रही थी। इसी वजह से ट्राई को बिल ऐंड कीप व्यवस्था लागू करने के लिए 31 दिसंबर 2019 की समयसीमा तय करनी पड़ी। इससे कंपनियों के लिए टैरिफ के दाम बढ़ाना जरूरी हो गया।
यह भी पढ़ें - बीएसएनएल : 77,000 कर्मचारियों ने चुनी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
