रिलायंस जियोफाइबर यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए दो नए सस्ते प्लान लेकर आई है। इसमें 199 रुपये का वीकली और 351 रुपये का मंथली प्लान शामिल है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियोफाइबर यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए दो नए सस्ते प्लान लेकर आई है। इसमें 199 रुपये का वीकली और 351 रुपये का मंथली प्लान शामिल है। ये दोनों प्लान जियो फाइबर द्वारा ऑफर किए जाने वाले सबसे सस्ते प्लान हैं। जियो फाइबर को यूजर्स से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन कमर्शल लॉन्च के बाद जियो फाइबर को यूजर्स का खास रिस्पॉन्स नहीं मिला। इसकी एक बड़ी वजह जियो फाइबर के महंगे प्लान्स को कहा जा सकता है। Jio यूजर्स को फिर लगा झटका, नए यूजर्स के लिए प्रिव्यू ऑफर खत्म ये भी पढ़ें

जैसा कि जियो को शुरुआत से ही ग्राहकों के बीच सस्ती सर्विस देने के लिए जाना गया है और कंपनी की फाइबर सर्विस से भी यूजर्स को यही उम्मीद थी। हालांकि, कंपनी ने यूजर्स की डिमांड को समझा और इसीलिए अब जियो फाइबर पोर्टफोलियो में सबसे सस्ते प्लान की एंट्री हुई है। आपको बता दें जियो फाइबर का नया प्लान और यूजर्स को इसमें क्या बेनिफिट दिए जा रहे हैं।
ग्राहकों को मिलेगा 50जीबी डेटा
अगर आपको भी ज्यादा डेटा और अल्ट्रा फास्ट स्पीड की जरूरत है तो रिलायंस जियो फाइबर का यह प्लान खासतौर से आप जैसे यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है। प्लान में मिलने वाले बेनिफिट की बात करें तो 351 रुपये मंथली रेंटल वाले इस प्लान में हर महीने 10Mbps की स्पीड से 50जीबी डेटा मिलेगा। FUP लिमिट खत्म होने पर प्लान में मिलने वाली 10Mbps की इंटरनेट स्पीड घटकर 1Mbps हो जाएगी। प्लान की एक खास बात है कि इसमें यूजर्स को फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग दी जा रही है। दूसरी तरफ बात अगर 199 रुपये वाले वीकली प्लान की करें तो इसमें 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान की वैलिडिटी 7 दिन और इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी ऑफर किया जा रहा है।
जियो कनेक्शन के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं
बता दें कि टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्लान को सब्सक्राइब कराने वाले यूजर्स को जियो कनेक्शन के लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। यानि कंपनी यूजर्स से कोई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं लेगी और न ही कोई वन-टाइम चार्ज देना होगा। अगर आप जियो का यह प्लान लेते हैं तो आपको जीएसटी के साथ कुल 414 रुपये देने होंगे। वहीं अगर प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को कॉम्प्लिमेंट्री टीवी विडियो कॉलिंग ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही यूजर इस प्लान के 3 महीने, 6 महीने और सेमी-ऐनुअल सब्सक्रिप्शन को भी चुन सकते हैं, लेकिन इसमें उन्हें कोई अडिशनल बेनिफिट नहीं मिलेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
