टेलिकॉम कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान्स रखती हैं। रिलायंस जियो के पास भी हर ग्राहक वर्ग की जरूरत के मुताबिक कई बेहतरीन प्लान हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान्स रखती हैं। रिलायंस जियो के पास भी हर ग्राहक वर्ग की जरूरत के मुताबिक कई बेहतरीन प्लान हैं। जियो के इन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को फ्री कॉलिंग के अलावा डेटा का फायदा दिया जा रहा है। हम अपनी खबर के जरिए आज आपको बेस्ट प्रीपेड प्लान्स जो कि 1.5जीबी डेली डेटा प्लान्स के बारे मे बताएंगे। बता दें कि इन प्लान्स में कई और फायदे भी मिलते हैं। Reliance Jio : जानिए 100 रुपये से कम के ये 4 प्लान, उठाएं फायदा

जियो के बेस्ट प्रीपेड प्लान्स
2121 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो का यह 1.5जीबी डेटा वाला सबसे लंबा प्लान है। यह प्लान 336 दिनों की बंपर वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी आप डिजनी हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा 12,000 नॉन जियो मिनट के साथ 100 एसएमएस रोज इस प्लान में आपको मिलते हैं।
रिलायंस जियो 555 रुपये का प्लान
555 रुपये के इस रिचार्ज में भी 1.5जीबी डेटा रोज मिलता है लेकिन जियो इस प्लान में ज्यादा लंबी वैलिडिटी देता है। 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में कुल 126जीबी डेटा रोज यूजर्स को मिलता है।
777 रुपये वाला प्लान
कंपनी का ये प्लान भी 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें ग्राहकों को फ्री ऑन-नेट कॉलिंग, ऑफ-नेट कॉलिंग के लिए 3,000 मिनट्स, रोज 1.5जीबी हाई स्पीड डेटा और रोज 100एसएमएस दिए जाते हैं। इस प्लान में जियो ऐप्स के कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन के अलावा 1 साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस भी ग्राहकों के दिया जाता है.
जियो का 399 रुपये का प्लान
इस प्लान में 1.5जीबी डेटा रोजाना मिलता है जो 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको कुल 84जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा जियो टु जियो अनलिमिडेट कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना मिलते हैं। इसमें भी जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन ग्राहकों को मिलता है।
जियो 199 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5जीबी डेटा रोजाना मिलता है। प्लान में कुल 42जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा प्लान में नॉन जियो नंबर पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट के साथ 100 एसएमएस रोज मिलते हैं।
जियो के इस प्रीपेड प्लान में हर दिन मिलेगा 2 जीबी डेटा
जियो के 444 रुपये वाले बेस्ट अनलिमिटेड प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 56 दिन है। इस प्लान में हर दिन 2 जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। हर दिन मिलने वाले डेटा के खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 64Mbps रह जाती है। जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 2000 मिनट्स मिलते हैं। ग्राहक हर दिन 100 एसएमएस भी फ्री भेज सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications