टेलिकॉम कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान्स रखती हैं। रिलायंस जियो के पास भी हर ग्राहक वर्ग की जरूरत के मुताबिक कई बेहतरीन प्लान हैं।
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनियां अलग-अलग ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से कई रिचार्ज प्लान्स रखती हैं। रिलायंस जियो के पास भी हर ग्राहक वर्ग की जरूरत के मुताबिक कई बेहतरीन प्लान हैं। जियो के इन रिचार्ज प्लान्स में यूजर्स को फ्री कॉलिंग के अलावा डेटा का फायदा दिया जा रहा है। Airtel-Jio-Vi : इन प्लान्स में रोजाना मिलेगा 3GB हाई स्पीड डाटा, चेक करें कौन है सबसे सस्ता ये भी पढ़ें

हाल ही में रिलायंस जियो भारत में का सबसे बड़ा टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर बन गया है। जियो अपने 500 रुपये तक के प्रीपेड प्लान्स में ढेरों फायदे अपने ग्राहकों को देता है। लेकिन, अगर आप कम कीमत वाला प्लान खरीदना चाहते हैं तो यहां हमने कुछ प्रीपेड प्लान्स की लिस्ट बनाई है। ये प्लान्स में 100 रुपये के अंदर वाले हैं। इनमें कॉलिंग या डेटा या दोनों ही फायदे किफायती कीमत में मिलते हैं।
100 रु से कम के प्लान में भी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
महामारी के दौरान घर बैठ कर लोगों ने मोबाइल इंटरनेट का जमकर इस्तेमाल किया। ऐसे में टेलिकॉम कंपनियों ने भी यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई किफायती प्लान बाजार में उतारें। अपनी इस खबर के जरिए रिलायंस जियों के ऐसे ही किफायती प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कीमत 100 रुपये से कम हैं। लेकिन इन प्लान्स में यूजर्स को डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। रिलायंस जियों ने अपने यूजर्स कई किफायती 4जी डाटा वाउचर्स उपलब्ध कराए हैं। जिनकी कीमत 11 रुपये, 21 रुपये, 51 रुपये और 101 रुपये है।
जियो के 100 रुपये से कम के ये 4 बेस्ट प्लान
11 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो के 11 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें यूजर्स को 800एमबी डाटा दिया जा रहा है। इसके अलावा काॅलिंग के लिए 75 मिनट भी उपलब्ध हो रहे हैं। जिसका उपयोग यूजर्स जियो से अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए कर सकते हैं।
21 रुपये वाला प्लान
21 रुपये वाले वाउचर में यूजर्स को अनलिमिटेड 2जीबी डाटा की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही जियो से अन्य नेटवर्क पर काॅल करने के लिए 200 मिनट भी दिए जाएंगे। जबकि यूजर्स जियो से जियो पर अनलिमिटेड काॅलिंग का लाभ उठा सकते हैं।
51 रुपये वाला प्लान
रिलायंस जियो यूजर्स 51 रुपये वाला किफायती प्लान भी खरीद सकते हैं। इस प्लान में 6जीबी अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं जियो से दूसरे नेटवर्क पर काॅल करने के लिए यूजर्स को 500 मिनट्स भी मिलेंगे।
101 रुपये वाला प्लान
इस प्लान में 12 जीबी अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। इसके साथ ही 1000 मिनट्स काॅलिंग के लिए उपलब्ध हैं। जिनका लाभ यूजर्स जियो से दूसरे नेटवर्क पर काॅलिंग के लिए कर सकते हैं।
नोटः ये भी प्लान्स कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड हैं।
रिलायंस जियो के टॉप 5 रिचार्ज प्लान्स
जियो 199 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 1.5जीबी डेटा रोजाना मिलता है। प्लान में कुल 42जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा प्लान में नॉन जियो नंबर पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट के साथ 100 एसएमएस रोज मिलते हैं।
जियो का 399 रुपये का प्लान
इस प्लान में 1.5जीबी डेटा रोजाना मिलता है जो 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको कुल 84जीबी डेटा ऑफर किया जाता है। इसके अलावा जियो टु जियो अनलिमिडेट कॉलिंग और 100 एसएमएस रोजाना मिलते हैं।
रिलायंस जियो 555 रुपये का प्लान
555 रुपये के इस रिचार्ज में भी 1.5जीबी डेटा रोज मिलता है लेकिन जियो इस प्लान में ज्यादा लंबी वैलिडिटी देता है। 84 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में कुल 126जीबी डेटा रोज यूजर्स को मिलता है।
777 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में 555 रुपये के प्लान वाले ही बेनेफिट्स और वैलिडिटी मिलती है पर इस प्लान में कंपनी आपको 5जीबी अतिरिक्त डेटा भी देती है जिससे आप 84 दिनों में कुल 131जीबी डेटा हासिल कर सकते हैं।
2121 रुपये का रिचार्ज प्लान
जियो का यह 1.5जीबी डेटा वाला सबसे लंबा प्लान है। यह प्लान 336 दिनों की बंपर वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में भी आप डिजनी हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन का मजा ले सकते हैं। इसके अलावा 12,000 नॉन जियो मिनट के साथ मिलते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications