सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। हाल ही में एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं।
नई दिल्ली: सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। हाल ही में एयरटेल, जियो, और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं जो अलग-अलग डेटा लिमिट वाले हैं। Jio vs Airtel vs Vi: इन रिचार्ज प्लान के साथ Free मिलेगा Netflix और Amazon Prime सब्सक्रिप्शन ये भी पढ़ें

लेकिन अगर आपको रोजाना ज्यादा डाटा की जरूरत होती है तो एयरटेल, जियो और वोडाफोन के ऐसे कई प्लान हैं जिनमें आपको फ्री कॉलिंग के साथ ज्यादा डाटा की सुविधा भी मिलेगी। इन प्लान्स में आपको 3 जीबी या उससे ज्यादा हाई स्पीड डाटा रोजाना मिलेगा। इनमें कई प्लान में आपको जी5 और डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। तो चलिए अपनी खबर के जरिए आपको बताते है कि इन तीनों कंपनियों में से किसकी प्लान की कीमत कम है।
रिलायंस जियो प्लान
349 रुपए वाला प्लान
रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को ढेरों प्लान ऑफर करती है। जियो का सबसे सस्ता प्लान है जिसमें रोज 3 जीबी डेटा मिलता है। 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको जियो-टू-जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलेगी, वहीं अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1000 नॉन-जियो मिनट देगी। इस प्लान में प्रतिदिन 3 जीबी डाटा और 100 एसएमएस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इस प्लांस में जियो के प्रीमियम एप्स को मुफ्त में इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
401 रुपए का प्लान
रिलायंस जियो का 401 रुपये वाला प्लान लगभग 349 रुपये जैसा ही है। 401 रुपए के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में जियो अपने ग्राहकों को 90 जीबी डाटा ऑफर कर रही है। यानी हर रोज 3 जीबी डाटा के अलावा कुल 6 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा। इस प्लान में यूजर्स को 399 रुपए की कीमत वाला एक साल का डिज्नी + हॉटस्टार VIP का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
999 रुपए वाला प्लान
जियो का तीसरा प्लान 999 रु का है। इस प्लान में यूजर को 84 दिनों तक हर दिन 3जीबी डाटा की सुविधा मिलेगी। डाटा के अलावा इस प्लान में आपको जियो टू जियो अनलिमिटेड कॉलिंग और अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट्स मिलेंगे। साथ ही प्रतिदिन 100 एसएमएस की भी सुविधा उपलब्ध है। अन्य सभी रिलायंस जियो प्लान्स की तरह इस जियो प्लान के साथ भी यूजर को जियो सिनेमा समेत अन्य जियो एप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।
एयरटेल
398 रुपए वाला प्लान
बात करें एयरटेल के 398 रुपए वाले प्लान की तो इस प्लान की वैधता 28 दिनों के लिए है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। इसमें आपको 3 जीबी डाटा रोजाना मिलता है। इसमें यूजर्स को जी5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन जरूर मिलता है। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हेलोट्यून, विंक म्यूजिक, 1 साल की वैलिडिटी के साथ Shaw एकेडमी का फ्री ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग की खरीदी पर 150 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।
448 रुपए वाला प्लान
इस प्लान की वैधता 28 दिनों के लिए है। इस प्लान के साथ डिज्नी + हॉटस्टार वीआईपी सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस के साथ आता है। इसमें आपको 3 जीबी डाटा रोजाना मिलता है। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक, 1 साल की वैलिडिटी के साथ Shaw एकेडमी का फ्री ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग की खरीदी पर 150 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।
558 रुपए का प्लान
इस प्लान में रोजाना 3 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 एसएमएस की सुविधा मिलती हैं। इसमें यूजर्स को जी5 का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है। इसके अलावा एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड चेंज के साथ फ्री हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक, 1 साल की वैलिडिटी के साथ शॉ एकेडमी का फ्री ऑनलाइन कोर्स और फास्टैग की खरीदी पर 150 रुपए का कैशबैक भी मिलेगा।
वोडाफोन
405 रुपए का प्लान
वोडाफोन के पास भी 3 जीबी डेटा वाला प्लान है जो कि 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में आपको कुल 90 जीबी डाटा दिया जाएगा। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसमें कंपनी 1 साल का फ्री जी5 प्रीमियम के एक्सेस के अलावा इसमें यूजर्स को वीआई मूवीज़ एंड टीवी का भी एक्सेस दिया जाएगा।
449 रुपए का प्लान
वोडाफोन का 449 रु का प्लान जो कि 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में आपको रोजाना 4जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। प्लान में रोजाना 100 एसएमएस भी मिलेंगे। इसमें यूजर्स को वीआई मूवीज़ एंड टीवी का भी एक्सेस दिया जाएगा।
699 रुपए प्लान
वोडाफोन का 699 रु का प्लान जो कि 84 दिनों के इस प्लान के साथ डबल डाटा बेनिफिट्स ऑफर मिलने के कारण रोजाना 4 जीबी डाटा मिल रहा है। इस प्लान के साथ भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके साथ फ्री नेशनल रोमिंग और प्रतिदिन 100 फ्री नेशनल एसएमएस का भी लाभ दिया जाता है। इसमें यूज़र्स को वीआई मूवीज़ एंड टीवी का भी एक्सेस दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 20 मार्च को चांदी की कीमत में जबरदस्त उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications