सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं।
नई दिल्ली: सभी टेलीकॉम कंपनियों में अपने ग्राहकों को बेस्ट प्लान उपलब्ध कराने की होड़ लगी रहती है। हर कंपनी अपने ग्राहकों को कई प्लान ऑफर करती हैं। हाल ही में एयरटेल, जियो, बीएसएनएल और आइडिया-वोडाफोन ने कई प्लान्स लॉन्च किए हैं। यूजर्स के बीच प्रीपेड प्लान्स के अलावा पोस्टपेड प्लान्स भी तेजी से पॉप्युलर हुए हैं। बता दें कि पोस्टपेड प्लान्स के साथ अडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। तो चलिए खबर के जरिए बता दें कि बेनिफिट्स के मामले में जियो और एयरटेल और Vi (वोडाफोन आइडिया) के पोस्टपेड प्लान्स में क्या मिल रहा है।

जियो के इस प्लान में 300 जीबी डेटा फ्री
रिलायंस जियो की ओर से ऑफर किए जा रहे 1,499 रुपये कीमत वाले प्लान में 300 जीबी डेटा फ्री मिलता है और इस लिमिट के बाद 1 जीबी डेटा के लिए 10 रुपये देने होते हैं। ऑपरेटर की ओर से इस प्लान में 500 जीबी तक डेटा रोलओवर का ऑप्शन भी दिया गया है। जियो के इस प्लान को किसी एक कनेक्शन या फिर दो फैमिली मेंबर्स को ऐड करके इस्तेमाल किया जा सकता है। बात ओटीटी बेनिफिट्स की करें तो इसमें नेटफ्लिक्स मोबाइल, अमेजन प्राइम विडियो और डिज्नी+ हॉटस्टार के अलावा जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। अगर आप विदेश में कॉल करना चाहते है तो यूएएस में रोमिंग के लिए इसमें 500 मिनट्स और 5 जीबी हाईस्पीड डेटा भी मिलता है।
एयरटेल के इस प्लान में 200 आईएसडी मिनट्स
एयरटेल के 1599 रुपये का प्लान यूजर्स को अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर करता है। इसके अलावा रोज 100 एसएमएस और एक साल के लिए अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन भी यूजर्स को मिलता है। इस प्लान के साथ एयरटेल थैंक्स रिवॉर्ड्स में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्रीमियम और हैंडसेट प्रटेक्शन वगैरह मिलते हैं। एयरटेल के इस प्लान में 1 रेग्युलर सिम कार्ड के अलावा 1 फ्री फैमिली-ऐड ऑन सिम कार्ड भी मिलता है। यूजर्स को इसमें 200 आईएसडी मिनट्स और IR पैक्स पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
वोडाफोन का 1099 का प्लान
वोडाफोन आइडिया की ओर से 1099 रुपये कीमत वाले पोस्टपेड प्लान का नाम REDX रखा गया है। इसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग का फायदा देशभर में मिलता है। आईएसडी कॉलिंग के लिए यूएस और कनाडा में कॉलिंग पर 50 पैसे प्रति मिनट और यूके में कॉल करने पर 3 रुपये प्रति मिनट यूजर्स को देने पड़ते हैं। यह प्लान लेने वाले यूजर्स को ऑपरेटर से प्रीमियम कस्टमर सर्विस मिलती है। बात ओवर-द-टॉप (ओटीटी) बेनिफिट्स की करें तो एक साल के लिए नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम के अलावा Vi Movies & टीवी ऐप का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
जियो के 3 रिचार्ज प्लान मुफ्त नेटफ्लिक्स अमेजन सब्सक्रिप्शन
जियो की तरफ से हाल में जियो फोन यूजर के लिए तीन नए रिचार्ज प्लान को पेश किया गया था। यह तीनों रिचार्ज प्लान ऑल इन वन लॉग टर्म प्लान हैं, जिसमें यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेजिंग और 504GB तक का डेटा ऑफर किया जाता है। जियो के नए रिचार्ज प्लान 336 दिन यानी सालभर की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इन रिचार्ज प्लान की कीमत 1,001 रुपये, 1,301 रुपये और 1,501 रुपये है।
जियो का 1001 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर 49GB हाई स्पीड 4जी डेटा ऑफर किया जाता है। यह डेटा डेली 150MB लिमिट के साथ आता है।
जियो का 1301 रुपये वाला ऑल इन वन रिचार्ज प्लान में रोजाना के 500MB के हिसाब से 164GB 4G डेटा ऑफर किया जाता है। यह प्लान 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।
जियो फोन का 1501 रुपये वाला रिचार्ज प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा ऑफर किया जाता है। इस तरह एक साल की वैलिडिटी पर यूजर को सालभर में करीब 505GB डेटा मिलता है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
