नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी और अपनी सब्सिडरी रिलायंस जियो की कुछ लोन देनदारी अपने जिम्मे ले ली है। इसके लिए रिलायंस को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की अहमदाबाद पीठ से मंजूरी मिल चुकी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बीएसई को जानकारी दी है कि रिलायंस जियो और इसके कुछ लेनदारों के बीच समझौतों को एनसीएलटी ने हरी झंडी दिखा दी है, जिसके तहत इसकी कुछ देनदारी रिलायंस इंडस्ट्रीज को ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जियो के किसी लेनदार का नाम घोषित किया है और न ही कितना कर्ज इसने अपने जिम्मे लिया है इसका खुलासा किया है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की हालत खराब
कोरोनावायरस के कारण कच्चे तेल की कीमतों में आ रही गिरावट और शेयर बाजारों में हो रही धुआंधार बिकवाली के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी बहुत कमजोर हो गया है। कुछ समय पहले 1617.80 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद रिलायंस का शेयर 923 रुपये पर आ गया है। आज रिलायंस का शेयर बीएसई में 968.85 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 925 रुपये पर खुला और 891 रुपये के निचले स्तर तक गिर गया। करीब 1.30 बजे रिलायंस का शेयर 46.55 रुपये या 4.80 फीसदी की गिरावट के साथ 922.30 रुपये पर है।
मुकेश अंबानी को लगा तगड़ा झटका
कोरोनावायरस के डर से शेयर बाजारों में चल रही गिरावट से रिलायंस की मार्केट कैप घटी, जिससे मुकेश अंबानी की भी संपत्ति घटी। इसी कारण हाल ही में उनसे एशिया के सबसे अमीर आदमी ताज छिन गया। चीन के दिग्गज कारोबारी जैक मा अब एशिया के सबसे धनी व्यक्ति हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज भी मार्केट कैप के मामले में टीसीएस से पिछड़ गयी। इस समय रिलायंस की मार्केट कैप 5,84,163.50 करोड़ रुपये रह गयी है, जबकि टीसीएस की मार्केट कैप 6,05,165.84 करोड़ रुपये है।
ये है मुकेश अंबानी की संपत्ति घटने का कारण
मुकेश अंबानी की संपत्ति घटने का एक कारण है कच्चे तेल की कीमतें घटना। कोरोनावायरस के कारण यात्राओं पर पाबंदी लगने से कच्चे तेल की मांग को सहारा मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। इसी कारण बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गयी और अमेरिकी क्रूड वायदा भाव 18 साल के निचले स्तर पर पहुँच गया। यूएस क्रूड की कीमत 2.51 डॉलर या 9 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ 24.42 डॉलर प्रति बैरल पर आ गये, जो 2002 के मध्य के बाद इसका सबसे निचला स्तर है।
यह भी पढ़ें - Jio : बेहद किफायती दाम पर मिल रहा रोज 2 जीबी डेटा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
