नयी दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर की दिग्गज रिलायंस जियो इस समय भारत में सबसे अधिक मोबाइल ग्राहकों वाली कंपनी है। अपनी शुरुआत के कुछ सालों के अंदर ही रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी जियो भारत में करोड़ों लोगों की पसंद बन गयी। इसकी असल वजह है जियो के अन्य दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले सस्ते प्लान। यह कोई छुपी हुई बात नहीं है कि वोडाफोन और एयरटेल की तुलना में जियो के पास असल में सस्ते प्रीपेड प्लान हैं। और कम कीमत का मतलब यहां यह भी नहीं है कि जियो वे सेवाएं नहीं देती जो अन्य कंपनियां देती हैं। यहां हम आपको जियो के उन प्लान की जानकारी देंगे जिनमें आपको रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। इन रिचार्ज प्लान में मिलने वाले डेटा के साथ आप फिल्में और वेब सीरीज भी देख सकते हैं। डालते हैं नजर जियो के सस्ते रोज 2 जीबी डेटा वाले प्लानों पर।
249 रु में 56 जीबी डेटा
जियो के 249 रुपये वाले प्लान में आपको 28 दिनों तक रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। यानी इस प्लान में आपको कुल 56 जीबी डेटा मिलेगा। एयरटेल के इतने ही रुपये वाले प्लान में 1.5 जीबी डेटा मिलता है। जियो के 249 रुपये वाले प्लान में रोज 2 जीबी डेटा के अलावा जियो से जिये अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। वहीं जियो से अन्य नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 1000 एफयूपी मुफ्त मिनट मिलते हैं। इस प्लान में रोज 100 मुफ्त एसएमएस भी मिलते हैं।
444 रु में 112 जीबी डेटा
जियो का एक दूसरा प्लान 444 रुपये का है, जिसमें रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 56 दिनों की है। यानी आपको 444 रुपये में कुल 112 जीबी डेटा मिलेगा। अन्य बेनेफिट की बात करें तो इस प्लान में आपको जियो से जियो अनलिमिटेड और बाकी नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 1000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इस पैक में भी 100 एसएमएस हर दिन मिलते हैं। कंपनी ने इस पैक के साथ कई स्ट्रीमिंग ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन की सुविधा दे रखी है।
599 रु में 168 जीबी डेटा
जियो के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में भी आपको 84 दिन तक रोज 2 जीबी डेटा मिलता है, यानी कुल 168 जीबी डेटा। 599 रुपये के रिचार्ज पर भी आपको पैक की वैलिडिटी तक जियो से जियो अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग और रोज 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही जियो ऐप का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। जियो से दूसरे नेटवर्कों पर कॉलिंग के लिए 599 रुपये के प्लान में 3000 मुफ्त मिनट मिलेंगे। इससे अधिक अगर आप अन्य नेटवर्क पर कॉलिंग करना चाहें तो आपको टॉप-अप रिचार्ज करना होगा।
यह भी पढ़ें - सबसे फास्ट इंटरनेट वाली एयरटेल के ये हैं बेस्ट प्लान, जानें कितना मिलेगा डेटा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
