नयी दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने तकनीकी कंपनी नाउफ्लोट्स की 85 फीसदी हिस्सेदारी खरीद ली है। रिलायंस इंडस्ट्रीज या आरआईएल की सब्सिडरी रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स ने नाउफ्लोट्स की 85 फीसदी हिस्सेदारी के लिए 141.63 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया है। नाउफ्लोट्स में निवेश के जरिये रिलायंस इंडस्ट्रीज का उद्देश्य ग्रुप की डिजिटल और नई कॉमर्स इनिशिएटिव को मजबूत करने की है। 141.63 करोड़ रुपये के निवेश से रिलायंस के पास नाउफ्लोट्स की 85 फीसदी इक्विटी शेयर कैपिटल आ गयी है। गौरतलब है कि रिलायंस की नाउफ्लोट्स में 75 करोड़ रुपये का और निवेश करने की योजना है। हालाँकि यह निवेश तय उद्द्श्यों के बाद ही किया जायेगा। रिलायंस दिसंबर 2020 तक यह निवेश कर सकती है, जिसके बाद रिलायंस की नाउफ्लोट्स में शेयरहोल्डिंग बढ़ कर 89.66 फीसदी हो जायेगी। मई 2012 में शुरू की नाउफ्लोट्स छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए एसएएएस (सॉल्यूशन के रूप में सॉफ्टवेयर) प्रोवाइड करती है, जिससे वे डिजिटल होने में सक्षम बनती हैं।

क्या हैं नाउफ्लोट्स की सर्विसेज
नाउफ्लोट्स सॉल्यूशंस में लोकल कंटेंट डिस्कवरी प्लेटफॉर्म, ऑनलाइन बिजनेस मैनेजमेंट सूट, वेबसाइट प्रमोशन और मार्केटिंग सॉल्यूशन शामिल हैं। नाउफ्लोट्स का टर्नओवर 2018-19 में 32.56 करोड़ रुपये का रहा था। इस समय करीब 2.5 लाख ग्राहक नाउफ्लोट्स के प्रोडक्ट इस्तेमाल कर रहे हैं। 2017 में कंपनी ने सीरीज बी फंडिंग में 1 करोड़ डॉलर जुटाये थे। नाउफ्लोट्स का हेडक्वार्टर हैदराबाद में है।
रिलायंस की बाजार पूँजी सबसे अधिक
आपको बता दें कि हाल ही में रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली देश की पहली कंपनी बनी। इस समय रिलायंस की बाजार पूँजी 9,93,670.15 करोड़ रुपये है। वही बाजार पूँजी के मामले में दूसरे नंबर पर टाटा ग्रुप की टीसीएस है, जिसकी बाजार पूँजी 7,56,762.19 करोड़ रुपये है।
यह भी पढ़ें - दिवालिया कानून में बदलाव : बिल्डरों को मिलेगी राहत
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications