नयी दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज 9.5 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी का आँकड़ा पार करने वाली पहली कंपनी बन गयी है। बाजार पूँजी सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी के बकाया शेयरों का बाजार मूल्य होता है। मंगलवार के कारोबार में कंपनी का शेयर और बाजार दोनों ऑल टाइम हाई यानी अब तक के सबसे ऊँचे स्तर पर पहुँच गये। बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर बढ़त के साथ खुल कर पूरे सत्र में मजबूत स्थिति में रहा और कारोबार बंद होने पर 51.30 रुपये या 3.52% की बढ़ोतरी के साथ 1,509.80 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी 9.57 लाख करोड़ रुपये है। इससे पहले अक्टूबर में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 9 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली कंपनी बनने का खिताब भी अपने नाम किया था।

बाजार पूँजीकरण के मामले में निकटतम प्रतियोगी काफी पीछे
बाजार पूँजी के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज की निकतटम प्रतियोगी टाटा समूह की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी है। मगर इस मामले में टाटा कंसल्टेंसी रिलायंस इंडस्ट्रीज से काफी पीछे नजर आ रही है। बाजार बंद होने पर टाटा कंसल्टेंसी की बाजार पूँजी 7.91 लाख करोड़ रुपये रही। आज टाटा कंसल्टेंसी का शेयर 2.02% की गिरावट के साथ 2,108.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ। हालाँकि टाटा कंसल्टेंसी बाजार के पूँजी के मामले में साल भर पहले तक रिलायंस इंडस्ट्रीज के आस-पास ही थी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पहले भी बनाया है इतिहास
9.5 और 9 लाख करोड़ रुपये से पहले पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज 8 लाख करोड़ रुपये की बाजार पूँजी वाली भी पहली कंपनी बनी थी। वहीं इससे पहले 2007 में रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूँजी 100 अरब डॉलर तक पहुँची थी। रिलायंस ने जुलाई 2018 में एक बार फिर 100 अरब डॉलर की बाजार पूँजी का आँकड़ा छुआ था। एक खास बात और है कि 2019 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर अब तक 34% ऊपर चढ़ चुका है, जबकि इसके मुकाबले सेंसेक्स में केवल 12% की बढ़ोतरी हुई।
यह भी पढ़ें - एफडी करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
More From GoodReturns

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Stocks to Buy Today: 17 अगस्त को बाजार में हलचल, इन शेयरों पर रखें नजर - क्या आज बनेगा मुनाफा?

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना



Click it and Unblock the Notifications