नई दिल्ली। शेयर बाजार में कई बार निवेशकों का पैसा फंस जाता है। इसके बाद वह कंपनियों और रजिस्ट्रार को लिखते रहते हैं, लेकिन उनका डूबा हआ पैसा या शेयर वापस नहीं मिलता है। इस समस्या को खत्म करने के लिए भारतीय प्रतिभूति एंव विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक ऐप लांच किया है। यह एक ऐप आपकी शेयर बाजार से जुड़ी हर समस्या को दूर करेगा।

ये है ऐप के बारे में जानकारी
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने निवेशकों के लिए एक मोबाइल ऐप 'Sebi SCORES' लांच किया है। इसके जरिए निवेशक सेबी की शिकायत निपटान प्रणाली में अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। इस प्लेटफॉर्म पर निवेशक लिस्टेड कंपनियों, रजिस्टर्ड इंटरमीडियरीज और मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टीट्यूशंस के खिलाफ सेबी से ऑनलाइन शिकायत कर सकते हैं।
सेबी ने क्या कहा
सेबी ने बयान में कहा कि 'Sebi SCORES' ऐप आईओएस और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म दोनों पर उपलब्ध होगा। सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी ने कहा, इस मोबाइल ऐप के जरिए निवेशकों के लिए अपनी शिकायतें दर्ज करना आसान हो जाएगा। निवेशक अब अपने स्मार्टफोन से शिकायत दर्ज कर सकेंगे। मोबाइल ऐप के जरिए निवेशक स्कोर्स पर शिकायत दर्ज करने को प्रोत्साहित होंगे और वे नियामक को पत्र आदि भेजने से बचेंगे।''
मिलेंगे इस प्लेटफॉर्म के फीचर्स
सेबी ने कहा कि इस ऐप पर स्कोर्स के सभी फीचर्स उपलब्ध होंगे, जो अभी इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध हैं। आवेदन के अनिवार्य पंजीकरण के बाद निवेशकों को एसएमएस और ई-मेल से उनकी शिकायत दर्ज होने की सूचना मिलेगी। निवेशक अपनी शिकायत के स्टेटस का भी पता लगा सकेंगे। ऐप पर सेबी के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर के लिए कनेक्टिविटी भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें : 1 लाख रु का तैयार हो जाएगा फंड, 1200 रु से शुरू करें निवेश
More From GoodReturns

7 सितंबर से खुल रहे हैं 2 नए IPO: निवेश से पहले जान लें ये जरूरी नियम

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

निफ्टी में शानदार रिकवरी: अब SIP करें या लम्पसम? निवेश का सही फॉर्मूला

दीपा ज्वैलर्स आईपीओ: आज आखिरी दिन, क्या अलॉटमेंट के लिए तैयार हैं आप?

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

SEBI का बड़ा प्रस्ताव: म्यूचुअल फंड के लिए बदलेगा कैश सेटलमेंट का नियम, जानें क्या होगा असर

Paluck Technologies IPO Listing: 252 गुना सब्सक्राइब हुआ शेयर, आज बाजार में कैसी होगी धमाकेदार एंट्री?

अगस्त ऑटो सेल्स का धमाका: मारुति-टाटा की बिक्री में जबरदस्त उछाल, क्या आज इन शेयरों में आएगी तेजी?

म्यूचुअल फंड सेटलमेंट पर सेबी का नया प्रस्ताव: क्या आपकी SIP और NAV पर होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
