Investment Scheme RD: अगर आप कम इनवेस्टमेंट करके ज्यादा मोटा फंड बनाना चाहते हैं, तो रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में पैसे इन्वेस्ट करना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस स्कीम में आपको हर महीने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की तरह ही एक निश्चित रकम जमा करनी होती है और जब आपका अकाउंट मैच्योर हो जाता है तो पूरी रकम ब्याज के साथ वापस मिल जाती है। यह स्कीम खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो एक बार में ज्यादा पैसा किसी भी स्कीम में नहीं लगा सकते हैं और धीरे-धीरे करके अपने इन्वेस्टमेंट को बढ़ाते हैं। रिकरिंग डिपॉजिट के जरिए आपकी बचत की आदत तो पड़ती ही है साथ ही आपको बेहतर फायदा भी मिलता है।
रिकरिंग डिपॉजिट सही बात यह होती है कि यह सरकारी गारंटी वाली स्कीम है और बैंक और पोस्ट ऑफिस में हर जगह पर इसे खोला जा सकता है। आपको रिकरिंग डिपॉजिट की ये स्कीम कई टेन्योर के विकल्प मौजूद हैं जिसे आप अपनी सहूलियत के हिसाब से चुन सकते हैं। इसमें आपको 1 से 10 साल तक के टेन्योर तक मिल जाएंगे। हालांकि इसमें आपका पैसा जितने ज्यादा दिन जमा रहेगा आपको उसपर उतना ही ज्यादा ब्याज मिलेगा।

इसमें आगर आप जैसे 5 साल की पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम करते हैं तो इस पर आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल जाता है। गाड़ी के लिए बता दे कि कई सारे बैंक भी पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम के बराबर इंटरेस्ट नहीं दे पाते हैं। इस लिए पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।
इसकी सबसे सही बात ये कि आप इसमें मात्र 100 रुपए की मामूली रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम के अंदर कोई भी छोटे से लेकर बड़ा व्यक्ति तक बड़ी आसानी से पैसे लगा सकता है। और 100 रुपए का अमाउंट तो कोई भी इंसान आज बड़ी आसानी से बचा सकता है। अगर आप पोस्ट ऑफिस में रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम खोलते हैं तो आपको कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। कंपाउंडिंग के जरिए आपको जो ब्याज मिलता है उसे टोटल रकम पर भी अगली बार ब्याज मिलता है, इस तरह धीरे-धीरे आपका पैसा बढ़ता जाता है।
अगर आप रिकरिंग डिपॉजिट में हर महीने 5000 रुपए की रकम जमा करते हैं, तो 5 साल के अंदर आपकी टोटल जमा की गई रकम 30,00,00 होगी। इस पर आपको कोई 56830 रुपए का ब्याज भी मिलेगा ऐसे में मैच्योरिटी पर जब आप पैसे निकलेंगे तो आपकी टोटल रकम 356830 के आसपास की होगी।
आपकी 5 साल की रिकरिंग डिपॉजिट है और आपने इसकी लगातार 12 किश्तें जमा कर दी हैं तो आप इस पर बड़ी आसानी से लोन भी ले सकते हैं। तो अगर आपने इसमें लगातार 1 साल तक अपनी सारी किस्तें भारी हैं तो आपके लिए एक लोन का विकल्प भी तैयार हो जाता है।
वैसे तो इसकी मैच्योरिटी लिमिट 5 साल की होती है लेकिन आप साल के अंदर भी इससे प्रीमेच्योर क्लोजर के तहत अपने पैसे निकाल सकते हैं। अगर आपको अपना निवेश बढ़ाना है तो मैच्योरिटी के बाद 5 साल तक एक्स्ट्रा आप अपने आरडी अकाउंट को जारी रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Budget 2024 के बाद वित्त मंत्री ने की प्रेस कॉफ्रेंस, जानें क्या रहा खास
More From GoodReturns

RBI T-bill Auction: FD से बेहतर रिटर्न या सिर्फ सुरक्षा? जानें निवेश का सही तरीका

30 साल का सॉवरेन ग्रीन बॉन्ड: क्या बैंक FD से बेहतर है यह सरकारी निवेश? जानें सही विकल्प

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत



Click it and Unblock the Notifications