नई दिल्ली। आरबीआई ने आज लोन की किस्त 3 माह और न पटाने की मोहलत दे दी है। इससे पहले भी 3 माह की मोहलत दी गई थी। इस 3 माह की नई मोहलत के बाद अब लोग अपनी लोन की किस्त पटाने से 31 अगस्त 2020 तक राहत ले सकते हैं।
इस बात की घोषणा आज आरबीआई के गर्वनर शक्तिकांत दास ने की। वह आज हुई विशेष मॉनिटरी कमेटी की बैठक के बाद उसके फैसले बता रहे थे। इस दौरान आरबीआई ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। आइये जानते हैं यह फैसल कौन से हैं।

-टर्म लोन मोरटोरियम 31 अगस्त 2020 तक बढ़ाया गया
-आरबीआई ने टर्म लोन मोरटोरियम 31 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले यह 31 मई तक के लिए था। तीन महीने और बढ़ने से अब 6 महीने के मोरटोरियम की सुविधा हो गई है। यानी इन 6 महीने अगर आप अपनी किस्त नहीं चुकाते हैं, तो आपका लोन डिफॉल्ट या एनपीए कैटेगरी में नहीं माना जाएगा।
-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, आयात निर्यात बैंक को यूएस डॉलर स्वैप के लिए 90 दिनों के लिए 15,000 करोड़ रुपए का लोन दिया जाएगा।
-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, सिडबी को ज्यादा लचीला बनाने के लिए टर्म लोन पर 90 दिनों के बाद और 90 दिनों की छूट दी जा रही है।
-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, फिस्कल ईयर 2021 की दूसरी छमाही में एक्विविटी और डिमांड में धीरे-धीरे सुधार होगा। उन्होंने कहा कि इस साल जीडीपी नेगेटिव रहेगी। हालांकि दलहन में कुछ तेजी रह सकती है।
-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी का मानना है कि 2020 की पहली छमाही में महंगाई जैसी रही है तीसरी तिमाही में भी वैसी ही रह सकती है, लेकिन चौथी तिमाही में यह 4 फीसदी के टारगेट से नीचे आ सकता है।
-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, जहां तक खाने-पीने की चीजों की महंगाई का मामला है तो जनवरी 2020 के बाद से फरवरी और मार्च में फूड इनफ्लेशन में कमी आई थी। हालांकि अप्रैल में अब यह बढ़कर 8.6 फीसदी हो गई है। उन्होंने कहा कि सब्जियों, तिलहन और दूध की कीमतें बढ़ने से फूड इनफ्लेशन बढ़ा है।
-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, अभी सिर्फ खेती और उससे जुड़े सेक्टर से ही उम्मीद नजर आ रही है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्य होने से उम्मीद की एक किरण नजर आ रही है।
-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, कोरोना संक्रमण की सबसे तगड़ी मार कंज्यूमर ड्यूरेबल्स की डिमांड पर पड़ी है। मार्च 2020 से अब तक कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के प्रोडक्शन में 33 फीसदी की कमी आ चुकी है।
-आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा, इस साल वर्ल्ड ट्रेड में 13-32 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि मार्च 2020 से शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों में डिमांड कम हुई है जिसका असर सरकारी आमदनी पर भी पड़ा है।
रेपो रेट घटाया : आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी कटौती करके इसे 4 फीसदी कर दिया है।
यह भी पढ़ें : बिना किस्त वाला Anti Lockdown Loans, जानें कैसे लें
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications