नयी दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक या आरबीआई ने लेन-देन में कथित अनियमितताओं के लिए बेंगलुरु स्थित एक प्राइवेट बैंक के तत्काल प्रभाव से व्यापार करने पर रोक दी है। ये पाबंदी बेंगलुरु में मौजूद श्री गुरु राघवेंद्र सहकार बैंक या एसजीआरएसबी पर लगायी गयी हैं। शनिवार को एक अधिकारी ने कहा कि बिना आरबीआई की लिखित इजाजत एसजीआरएसबी नया लोन नहीं दे सकेगा औ न ही लोन रिन्यू कर सकेगा। 10 जनवरी से लागू हुई पाबंदियों के तहत एसजीआरएसबी बिना आरबीआई की अनुमति लिये निवेश, उधार और नये डिपॉजिट तक नहीं सकेगा। आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने मुंबई से बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 35ए और 56 के तहत मामले में निर्देश जारी किया।

ग्राहक निकाल सकेंगे सिर्फ 35,000 रुपये
आरबीआई के मुताबिक बैंक के बचत और चालू खाता ग्राहकों और जमाकर्ताओं को अगले निर्देश तक केवल 35,000 रुपये तक का कैश निकालने की इजाजत होगी। बैंक पर किसी भी तरह के कैश लेन-देन की पाबंदी रहेंगी, जिनमें देनदारियों का चुकाना और संपत्ति तक बेचना शामिल है। अधिकारी के मुताबिक बैंक अपनी वित्तीय स्थिति में सुधार होने तक प्रतिबंधों के साथ कारोबार करना जारी रखेगा। आरबीआई ने साफ किया है कि इस कार्रवाई को बैंक का लाइसेंस रद्द करने के रूप में न लिया जाये। बैंक पर लगी ये पाबंदियां 6 महीनों तक जारी रहेंगी। मगर इन पाबंदियों की समीक्षा भी की जायेगी।
पिछले साल लगी थीं पीएमसी पर पाबंदियां
पिछसे साल ऐसी ही पाबंदियां महाराष्ट्र के पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक या पीएमसी पर भी लगी थीं। 24 सितंबर को आरबीआई ने बैंक पर पाबंदियां लगाईं थीं और 6 महीनों की अवधि के दौरान सिर्फ 1000 रुपये निकाले जाने का निर्देश जारी किया था, जिसे बाद में बढ़ाया गया। उस दौरान बैंक के ग्राहकों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बाद में पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि पीएमसी में 21,049 फर्जी खाते खोले गए। हाउसिंग डेवलपमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर को भारी लोन दिया गया और इसे छिपाने के लिए 44 लोन खाते खोले गये थे।
यह भी पढ़ें - जब एटीएम से निकले 100 की जगह 500 के नोट, जाने फिर क्या हुआ
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications