नयी दिल्ली। क्या हो अगर किसी एटीएम से 100 रुपये की जगह 500 रुपये के नोट निकलने लगें? एक ऐसा ही मामला सामने आया है कर्नाटक में बेंगलुरु का, जहां एक एटीएम से 100 रुपये की जगह 500 रुपये के नोट निकलने लगे। बीते बुधवार को बेंगलुरु में केनरा बैंक के एक एटीएम से 100 रुपये की जगह 500 रुपये के नोट निकलने शुरू हो गये, जिससे वहां लोगों ने बड़ी संख्या में पैसे निकालने शुरू कर दिये। एक अधिकारी के मुताबिक इस दौरान लोगों ने 1.7 लाख रुपये उस एटीएम से निकाल लिये। बाद में मामला पुलिस तक पहुँचा। कोडागु के पुलिस अधीक्षक सुमन डी पेनेकर ने कहा कि एटीएम में कैश का प्रबंधन संभालने वाली एजेंसी से एक चूक के कारण ऐसा हुआ। दरअसल गलती से 100 रुपये की ट्रे में 500 रुपये के नोट रख दिये गये, जिससे 100 रुपये की जगह 500 रुपये के नोट निकलने शुरू हो गये और लोगों ने फायदा उठाते हुए 1.7 लाख रुपये एटीएम से निकाल लिये।

ऐसे निकले 500 रुपये के नोट
पुलिस अधीक्षक पेनेकर के मुताबिक कोडागु जिले के मदिकेरी टाउन में मौजूद एटीएम से जब भी किसी ग्राहक ने 100 रुपये निकालने की कोशिश की तो एटीएम उससे कुछ समय तक 500 रुपये के नोट निकलते रहे। किसी ने इस मामले की जानकारी केनरा बैंक को दी। मगर बैंक ने इस बारे में पुलिस से संपर्क नहीं किया और पैसे वसूलने के लिए अपना तरीका आजमाया।
बैंक ने की लोगों की पहचान
बैंक ने उन लोगों की पहचान की, जिन्होंने 500 रुपये के नोट निकाले और उनसे पैसे वसूलने में कामयाब रहा। इनमें दो व्यक्तियों के पास 65,000 रुपये पकड़े गये। दो ग्राहकों ने पैसे वापस करने से यह कहते हुए मना कर दिया कि यह बैंक की गलती थी। बाद में एटीएम में कैश संभालने वाली एजेंसी ने इनकी शिकायत पुलिस को की। थोड़ी बातचीत और पुलिस द्वारा थोड़ा समझाने के बाद उन दो व्यक्तियों ने 65,000 रुपये लौटा दिये, जिसके नतीजे में बैंक सारा पैसा वसूल कर सका। मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गयी है।
यह भी पढ़ें - SBI का ATM जरूरत पर नहीं आएगा काम, अगर नहीं किया ये काम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications