Ranveer- Deepika Net Worth: बॉलीवुड कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्हीं परी आ चुकी है। रणवीर और दीपिका के गैराज में खड़ी उनकी लग्जरी गाड़ियों से लेकर प्रॉपर्टीज तक, इस बात की गवाही देती हैं कि उनकी बेटी साधारण लाइफ नहीं बल्कि लग्जरी लाइफ जीएगी। आइए जानते हैं कि दीपिका और रणवीर की कुल संपत्ति और उनकी लाइफ स्टाइल में कौन-कौन सी आलीशान चीजें शामिल हैं।

रणवीर और दीपिका की कुल नेट वर्थ
रणवीर सिंह ने साल 2010 में बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी और पिछले कुछ सालों में उनकी नेट वर्थ में बहुत अधिक बढ़ोतरी ही हुई है। वह एक फिल्म के लिए 25-30 करोड़ रुपये के बीच फीस लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शेट्टी की सर्कस के लिए उन्हें 50 करोड़ रुपये दिए गए थे। उनकी कुल संपत्ति 245 करोड़ रुपये है। वहीं, दीपिका पादुकोण अपने पति से तीन साल पहले साल 2007 में बॉलीवुड में कदम रख चुकी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति उनके पति से दोगुनी है। दीपिका की कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपये है।
बेहद खास है रणवीर का गाड़ियों का कलेक्शन
रणवीर और दीपिका के गैराज में खड़ी उनकी लग्जरी गाड़ियां उनकी बेटी को सबसे बेहतरीन और प्रीमियम लाइफ देने वाली चीजों में से एक है। रणवीर सिंह को कारों का बहुत शौक है और उनके पास कारों का एक बेहतरीन कलेक्शन है। रणवीर ने सबसे पहले एक ब्लैक जैगुआर थी। अब उनके पास मर्सिडीज बेंज मायबाक GLS, ऑडी A8 जोकि एक लग्जरी सेडान कार है, रेंज रोवर वोग, लैंबॉर्गिनी उरुस है।
लग्जरी घर में होगा बेटी का स्वागत
दीपिका-रणवीर ने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान अपार्टमेंट लिया है जिसका कंस्ट्रक्शन पूरा होने वाला है। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल अपने आने वाले बच्चे का वेलकम अपने नए घर में करेगा।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के पास इस 100 करोड़ रुपये के घर के अलावा और भी कई शानदार घर है। कुछ साल पहले ही दोनों ने महाराष्ट्र के अलीबाग में होली डे होम भी खरीदा है। इसकी कीमत 22 करोड़ रुपये है। रणवीर के पास खार (मुंबई) में एक पुराना घर भी है और इसके अलावा कपल का गोवा में भी शानदार आशियाना है। वहीं रणवीर का एक अपार्टमेंट मुंबई के प्रभादेवी इलाके में भी है। जिसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये है।
इतनी ही नहीं रणवीर और दीपिका के पास कई सारी लग्जरी चीजें हैं। रणवीर और दीपिका के पास कई महंगी घड़ी भी है। जहां दीपिका के पास 8 लाख रुपये कीमत की टिसॉट क्लासिक प्रिंस डायमंड वॉच है, जबकि रणवीर के पास जो घड़ी है उसकी कीमत 2.8 करोड़ रुपये है। रणवीर के पास फ्रैंक मुलर वैनगार्ड याचिंग घड़ी है। इसके अलावा दीपिका के पास करोड़ो के हैंडबैग भी हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों की पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट पर हुई थी। रिलेशनशिप में रहने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने बड़े ही ग्रैंड तरीके से शादी की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications