Richest Person Of Gurgaon Nirmal Kumar Minda: Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल गुड़गांव के उन 23 लोगों में से एक हैं जिनकी कुल संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये या उससे ज़्यादा है, लेकिन 9,300 करोड़ रुपये की भारी संपत्ति होने के बावजूद वह सबसे अमीर आदमी नहीं हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर वह कौन सा व्यक्ति है जिसने Zomato के सीईओ को भी पीछे छोड़ दिया है।

ये है गुड़गांव का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति
UNO Minda के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक निर्मल कुमार मिंडा गुड़गांव के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 के अनुसार, निर्मल कुमार मिंडा की कुल संपत्ति गोयल की कुल संपत्ति से तीन गुनी अधिक है। यूएनओ मिंडा के अध्यक्ष और उनके परिवार की ऐस्टीमेटेड कुल संपत्ति साल 2024 में 30,800 करोड़ (लगभग 3.6 बिलियन अमरीकी डॉलर) रुपये है। इस वजह से निर्मल कुमार मिंडा गुड़गांव के सबसे अमीर आदमी और भारत के 91वें सबसे अमीर आदमी बने हैं।
आखिर कौन हैं निर्मल कुमार मिंडा?
66 वर्षीय निर्मल कुमार मिंडा यूएनओ मिंडा (पूर्व में मिंडा इंडस्ट्रीज) के अरबपति चेयरमैन हैं। ऑटो एंसिलरी कंपनी की शुरुआत उनके पिता शादीलाल मिंडा ने 1958 में की थी। मिंडा 1977 में फैमली बिजनेस में शामिल हुए, लेकिन 90 के दशक में अपने भाई से अलग हो गए। यूएनओ मिंडा Cars और दोपहिया वाहनों के लिए ऑटो पार्ट्स बनाती है। निर्मल कुमार मिंडा का विवाह सुमन मिंडा से हुआ है, जो सुमन निर्मल मिंडा फाउंडेशन (एसएनएमएफ) की अध्यक्ष हैं, जो ऊनो मिंडा की सीएसआर ब्रांच है।
गुड़गांव के अमीर लोगों की लिस्ट में अन्य लोग कौन हैं?
आपको बता दें कि हुरुन द्वारा जारी गुड़गांव के अमीरों की सूची में पहले दो रैंक निर्मल कुमार मिंडा और दीपिंदर गोयल के हैं। गुड़गांव में रहने वाले तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति वरुण अलघ और उनकी पत्नी ग़ज़ल अलघ हैं, जो होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के संस्थापक हैं। साल 2024 में उनके ब्रांड मामाअर्थ के ज़रिए उनकी ऐस्टीमेटेड नेट वर्थ 5,900 करोड़ रुपये है। गजल अलख ने अपने पति के साथ मिलकर कंपनी मामाअर्थ की शुरुआत की है। उन्हें इस कंपनी और प्रोडक्ट का विचार उनके पहले बच्चे के जन्म के बाद मिला था।
बेबी केयर प्रोडक्टस के लिए एक ब्रांड के रूप में कंपनी की शुरुआत हुई थी, जो बाद में Adults के पर्सनल केयर प्रोडक्ट में वैरायटी लेकर आया और देखते ही देखते पांच साल में कंपनी के 500 शहरों में पांच मिलियन से अधिक ग्राहक बन गए। कुछ समय पहले ग़ज़ल अलघ शार्क टैंक शो पर भी नजर आई थी।
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर इंडिगो एयरलाइंस के सह-संस्थापक राहुल भाटिया की बहन ज्योति भाटिया हैं। गवार कंस्ट्रक्शन के रविंदर कुमार ₹ 4,300 करोड़ की अनुमानित संपत्ति के साथ शीर्ष पांच में शामिल हैं। संस्थापक और कार्यकारी निदेशक श्री रविंदर कुमार के पास ह्यूमैनिटीज में स्नातक की डिग्री है और उन्हें सिविल इंजीनियरिंग में 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है।
वे रणनीतिक योजना, Technical Aspects और परियोजना एक्जीक्यूशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लगातार समय से पहले परियोजनाओं को पूरा करके गवार कंस्ट्रक्शन के लिए नए स्टैंडर्ड्स स्थापित करते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications