नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत रेलवे के झटके से हुई है। रेलवे ने अपने सभी क्लास की यात्रा को महंगा कर दिया है। यह बढ़ा हुआ किराया तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। इसमें बस रियायत इतनी की गई है कि जिन लोगों ने पहले से ही टिकट बुक करा लिया है, उनको यह बढ़ा रेल किराया नहीं देना होगा। रेलवे की तरफ से जारी सूचना के अनुसार यह बढ़ोत्तरी मूल यात्री किराया और मालभाड़े में की गई है। रेलवे की तरफ से जारी आदेश के अनुसार, मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी ट्रेनों (सेकंड क्लास मेल/एक्सप्रेस, स्लीपर क्लास मेल/एक्सप्रेस, फर्स्ट क्लास मेल/एक्सप्रेस) के किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर, एसी श्रेणी में एसी चेयर कार, एसी तृतीय श्रेणी, एसी द्वतीय श्रेणी, एसी प्रथम श्रेणी में का किराया 4 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है। वहीं साधारण नॉन-एसी, गैर-उपनगरीय क्लास (सेकंड क्लास साधारण, स्लीपर क्लास साधारण, फर्स्ट क्लास साधारण) किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है। रेलवे इस बढ़े हुए किराए पर जीएसटी भी वसूल करेगी। रेलवे के अनुसार आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

प्रीमियम ट्रेनें हुई और महंगी
रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में से शताब्दी, राजधानी, दुरंतो जैसी ट्रेनों का भी किराया इसी अनुपात में बढ़ा है। इस किराए बढ़ाने के फैसेले के बाद 1,447 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली दिल्ली-कोलकाता राजधानी ट्रेन के किराए में 4 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ोत्तरी के बाद लगभग 58 रुपये किराया बढ़ जाएगा। अनुमान के अनुसार 500 किमी की यात्रा शताब्दी एक्सप्रेस से करने पर ट्रेन का किराया 20 रुपये बढ़ जाएगा। इस बढ़े हुए किराए पर जीएसटी अलग से लिया जाएगा।
खास ट्रेनों का किराया श्रेणी के अनुसार बढ़ेगा
वहीं किराए में बढ़ोत्तरी पहले ही बुक हो चुकी टिकटों पर लागू नहीं होगी। भारतीय रेलवे के मुताबिक, वंदे भारत, हमसफर एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, दुरंतो, शताब्दी एक्सप्रेस, महामना, अंत्योदय एक्सप्रेस, गरीब रथ, राज्य रानी, जन शताब्दी, सुविधा, युवा जैसी ट्रेनों और स्पेशल ट्रेनों के मौजूदा किराए यात्रा की श्रेणी के आधार पर बढ़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें : नया साल : ऐसे करें निवेश, पत्नी हो जाएगी करोड़पति
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
