नई दिल्ली। नया साल पर आमतौर पर लोग कुछ न कुछ नया करना चाहते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा ही सोच रहे हैं, तो पत्नी के नाम निवेश का संकल्प लें। अगर आप मामूली रकम भी पत्नी के नाम जमा करने की सोचते हैं, तो वह आराम से करोड़पति हो सकती है। यह निवेश इतना कम है कि लोगों को भरोसा ही नहीं होता है। लेकिन यह सच है, मगर ऐसा निवेश आपको लम्बे समय तक जारी रखना होगा। अगर आप चाहते हैं कि आपकी पत्नी करोड़पति हो जाए तो आप 100 रुपये रोज जमा करके आराम से अपनी पत्नी को करोड़पति बना सकते हैं। यह निवेश म्यूचुअल फंड से लेकर बैंक और पोस्ट ऑफिस में कहीं भी किया जा सकता है।
क्या-क्या रखें सावधानी
-ऐसे निवेश आमतौर पर लम्बे समय के लिए होते हैं।
-इसलिए इनको बीच में बंद न करें।
-बैंक और पोस्ट आफिस में ब्याज दरें बदलती हैं।
-अगर बैंक या पोस्ट ऑफिस की ब्याज कम हों तो उसी हिसाब से अपना थोड़ा सा निवेश बढ़ा दें।
आइये अब जानते हैं कि कैसे बनाएं पत्नी को करोड़पति बनाने की प्लानिंग
ऐसे बनाएं प्लानिंग, 30 साल बाद पत्नी हो जाएगी करोड़पति
-नए साल पर जनवरी में शुरू करें निवेश
-रोज 100 रुपये या महीने में 3000 रुपये का करें निवेश
-यह निवेश 30 साल तक जारी रखें
-अगर इसे पर मिले 12 फीसदी का रिटर्न
-30 साल में तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
20 साल में ऐसे हो जाएगी करोड़पति
-हर महीने में 10,000 रुपये का करें निवेश
-यह निवेश 20 साल तक जारी रखें
-अगर इसे पर मिले 12 फीसदी का रिटर्न
-20 साल में तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
अब जानते हैं टॉप की म्यूचुअल फंड योजनाएं
ये हैं टॉप 5 म्यूचुअल फंड योजनाएं
-लोगों को यह निवेश म्यूचुअल फंड में करना होगा।
-कई म्यूचुअल फंड स्कीम ने दिया है 12 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न
ये हैं टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीम
एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड
-10 साल का सिप रिटर्न 19.76 फीसदी रहा
कोटक इमर्जिंग इक्विटी फंड
-10 साल का सिप रिटर्न 15.65 फीसदी रहा
एलएंडटी मिडकैप म्यूचुअल फंड
-10 साल का सिप रिटर्न 15.18 फीसदी रहा
डीएापी मिडकैप म्यूचुअल फंड
-10 साल का सिप रिटर्न 15.08 फीसदी रहा
फ्रैंकलिन प्राइमा रेग्यूलर म्चूचुअल फंड
-10 साल का सिप रिटर्न 14.94 फीसदी रहा
बैंक में निवेश कितने दिनों बाद होगा 1 करोड़ रुपये
-स्टेट बैंक आरडी में इस वक्त 6.85 फीसदी का ब्याज दे रहा है। अगर इस योजना में हर महीने 3000 रुपये का निवेश किया जाए तो यह 30 साल में बढ़कर 36 लाख रुपये हो जाएगा।
-अगर एसबीआई में पैसे जमा करके आप पत्नी को 30 साल बाद करोड़पति बनाना चाहते हैं तो आपको हर माह 9000 रुपये जमा करने होंगे। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी पत्नी 30 साल बाद करोड़पति हो जाएगी।
पोस्ट ऑफिस में निवेश कितने दिनों बाद होगा 1 करोड़ रुपये
पोस्ट ऑफिस में आरडी में इस वक्त 7.70 फीसदी का ब्याज दे रहा है। अगर इस योजना में हर महीने 3000 रुपये का निवेश किया जाए तो यह 30 साल में बढ़कर 42 लाख रुपये हो जाएगा।
अगर एसबीआई में पैसे जमा करके आप पत्नी को 30 साल बाद करोड़पति बनाना चाहते हैं तो आपको हर माह लगभग 7000 रुपये जमा करने होंगे। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी पत्नी 30 साल बाद करोड़पति हो जाएगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
