रेल यात्रियों के लिए य काम की खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया ऐप बनाया है। इस ऐप के जरिए यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी तमाम जानकारियां मिलेंगी।
नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए य काम की खबर है। भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया ऐप बनाया है। इस ऐप के जरिए यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी तमाम जानकारियां मिलेंगी। इंडियन रेलवे के पूर्व-मध्य रेल (उत्तर मध्य रेल) ने समग्र ऐप बनाया है। इसे एंड्रॉयड फोन में फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए रेलवे, ट्रेन, स्टेशन की सुविधाएं, रेलवे पॉलिसी, टिकट, छूट से जुड़ी पूरी जानकारी मिलेगी।

घर बैठे मिलेगी ट्रेनों का आवागमन और रिजर्वेशन की जानकारी
बता दें कि ईस्ट सेंट्रल रेलवे के हेड ऑफिस से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए महाप्रबंधक एल सी त्रिवेदी ने लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि इस ऐप के जरिए यात्रियों को काफी सुविधाओं के बारे में जानकारी मिलेगी। ट्रेनों का आवागमन और रिजर्वेशन जैसी तमाम जानकारी घर बैठे मिलेगी। इस ऐप को समस्तीपुर जोन में ही बनाया गया है। जिसमें डीसीएम प्रसुन्न कुमार और टीआरएफ टेक्नीशियन का बहुत सहयोग मिला है।
इन चीजों के लिए मिलेगी मदद
- इस ऐप के जरिए कोई भी यात्री जोन के किसी भी स्टेशन पर मौजूद यात्री सुविधाओं के साथ ही दूसरी महत्वपूर्ण जानकारी ले सकते हैं।
- इस ऐप का लाभ आम यात्रियों के साथ ही रेलवे के कमर्शियल डिपार्टमेंट के कर्मचारियों को भी मिल सकेगा।
- इसके साथ ही टिकट चेकिंग, बुकिंग, रिजर्वेशन आदि डिपार्टमेंट भी अपनी रिपोर्ट बनाने के लिए इस ऐप की मदद ले सकते हैं।
ट्रेन टिकट बुक करते समय स्टूडेंट को मिलता है डिस्काउंट
रेलवे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में टिकट बुकिंग के दौरान यात्रियों को अलग-अलग डिस्काउंट दिया जाता है। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि यात्रियों को टिकट बुकिंग पर मिलने वाली छूट की जानकारी ही नहीं होती है। इस कारण यात्री सुविधाओं का फायदा नहीं उठा पाते। रेलवे बच्चों, बुढ़ों, दिव्यांग और स्टूडेंट्स को कई तरह की छूट देती है। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के खर्चे पर प्रभाव न पड़े इसके लिए रेलवे स्टूडेंट्स को टिकट पर छूट की सुविधा देती है। पूरी खबर जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications