नयी दिल्ली। भारत में पिछले कुछ सालों में डिजिटल भुगतान का चलन और उपयोगकर्ताओं की संख्या बहुत तेजी से बढ़ी है। सरकार और आरबीआई ने भी डिजिटल भुगतान क बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाये। इसके बाद भारतीय बाजार में डिजिटल पेमेंट से जुड़े एक के बाद बाद कई प्लेटफॉर्म आये। इनमें शुरुआती सबसे पहले प्लेटफॉर्म में से एक है पेटीएम। पेटीएम भारत में बहुत तेजी से उभरा ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म है। मोबाइल के जरिये भुगतान करने के लिए अगर आप भी पेटीएम का इस्तेमाल करते हैं तो अब ये आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा। देश में पेटीएम के जरिये भुगतान करने वालों की तादाद लगातार बढ़ी है और इसी बीच पेटीएम ने पेटीएम वॉलेट में पैसे डालने के नियम में बदलाव किया है। अब से आपको क्रेडिट कार्ड से अपने पेटीएम वॉलेट में पैसे डालने पर शुल्क चुकाना होगा। यह नियम आज यानी 28 दिसंबर से ही लागू हो गया है।

अब लगेगा यह शुल्क
अगर आप क्रेडिट कार्ड से पेटीएम वॉलेट में पैसे डालते हैं तो यह अब आपको महंगा पड़ेगा। दरअसल नये नियम के मुताबिक क्रेडिट कार्ड से पेटीएम में पैसे डालने पर एक नया शुल्क लगेगा। पेटीएम ने वॉलेट में एक महीने में क्रेडिट कार्ड से 10,000 रुपये से अधिक डालने पर 1.75 फीसदी का चार्ज वसूलने का ऐलान किया है। इस चार्ज पर जीएसटी भी अलग से लगेगा। मगर यदि यह सीमा 10000 रुपये तक रहे तो आपके ऊपर कोई चार्ज नहीं लगेगा।
ऐसे लगेगा शुल्क
अगर आप किसी महीने में अपने पेटीएम वॉलेट में क्रेडिट कार्ड से 12,000 रुपये ऐड करें हैं तो यह शुल्क पूरे 12,000 रुपये पर ही लगेगा। इसका साफ अर्थ है कि आपको 240 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। एक बात और कि आपके क्रेडिट कार्ड से 12000 रुपये की जगह 12,240 रुपये कटेंगे, मगर आपको अपने वॉलेट में 12,000 रुपये ही दिखेंगे। 10000 रुपये से अगर आप 1 रुपये अतिरिक्त डालें तो आपको सारे पैसों पर शुल्क देना होगा।
यह भी पढ़ें - एविएशन सेक्टर की हालत खराब, हुआ 6,845 करोड़ रुपये का घाटा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
