नयी दिल्ली। एविएशन सेक्टर की वित्तीय स्थिति काफी कमजोर हालत में पहुँच गयी है। बिजनेस लाइन की एक रिपोर्ट के मुताबिक एविएशन या विमानन सेक्टर को चालू वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों में जोरदार घाटा हुआ है। 2019-20 की अप्रैल-नवंबर अवधि में एविएशन सेक्टर का ऑपरेटिंग घाटा 6,845.78 करोड़ रुपये रहा, जो वित्त वर्ष 2014-15 के बाद से सबसे अधिक है। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें आर्थिक सुस्ती और ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी शामिल है। विमानन सेक्टर पर नजर रखने वाले जानकार बताते हैं कि 2019-20 के बचे हुए महीनों में भी इस सेक्टर की हालत ऐसी ही रह सकती है। अप्रैल-नवंबर के दौरान प्राइवेट विमानन कंपनियाँ 2,311.79 करोड़ रुपये के घाटे में रहीं, जबकि सरकारी विमानन कंपनियों को उनकी सब्सिडरी कंपनियों सहित 4,533.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। प्रमुख तीन सरकारी विमानन कंपनियों में से केवल एक ही मुनाफे में रही।

कैसा रहा सरकारी कंपनियों का प्रदर्शन
अप्रैल-नवंबर के दौरान एयर इंडिया 4,685 करोड़ रुपये के घाटे में रही, जबकि पूरे 2018-19 में कंपनी 1,658 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। वहीं एयर इंडिया की सब्सिडरी अलायंस एयर, जो मुख्य तौर पर UDAN रूटों पर उड़ान भरती है, को 308 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। इसे वित्त वर्ष 2018-19 में 134 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। ये आँकड़े नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने पेश किये हैं। तीनों सरकारी विमानन कंपनियों में केवल एयर इंडिया एक्सप्रेस ही मुनाफे में रही, 8 महीनों की अवधि में एयर इंडिया एक्सप्रेस को 459 करोड़ रुपये का ऑपरेटिंग मुनाफा हुआ।
प्राइवेट कंपनियों की हालत
प्राइवेट विमानन कंपनियों की वित्तीय स्थिति की बात करें तो टाटा एसआईए एयरलाइंस (विस्तारा) को 900 करोड़ का घाटा हुआ। कंपनी की ऑपरेटिंग आमदनी 2,994.38 करोड़ रुपये और कुल खर्च 3,894.85 करोड़ रुपये के रहे। वहीं एयर एशिया इंडिया इस दौरान 703 करोड़ रुपये के घाटे में रही, जबकि स्पाइसजेट ने 266 करोड़ रुपये का नुकसान उठाया। वित्त वर्ष 2018-19 में स्पाइसजेट को 521 करोड़ का मुनाफा हुआ था। इंडिगो ने 490 करोड़ के घाटे की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें - सरकार का जनता को तोहफा : कई लेन-देन पर खत्म किया शुल्क
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications