Punjab Govt : राज्य के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने पंजाब के गावों में साफ पीने योग्य पानी की सप्लाई के लिए 165 करोड़ 53 लाख रु के प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं।
इन प्रोजेक्ट के द्वारा सरहदी जिलों के साथ-साथ प्रदेश के दूसरे जिलों के गांवों में भी जल की गुणवत्ता में सुधार आएगा। इसके साथ ही जिन जगहों में पानी की कमी है वहाँ भर पूर मात्रा में पानी सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी।

यह जानकारी देते हुए जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि विभिन्न योजनाओं के अधीन ऐसे 4 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। जिनके द्वारा स्वच्छ पीने योग्य पानी की सप्लाई की जायेगी।
मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि 55 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत के साथ 16 जिलों में 63 स्कीमों को 2023- 24 में मुकम्मल करने का प्रस्ताव है।
उन्होंने बताया कि इन 16 जिलों में से 6 सरहदी जिले शामिल हैं। जिनके नाम तरन तारन, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का और फिरोजपुर हैं। जिम्पा ने बताया कि इसी तरह 55 करोड़ 61 लाख रुपए की लागत के साथ 21 जिलों की 181 नयी स्कीमें निर्माण / नवीनीकरण अधीन हैं।
मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि यह कार्य मार्च 2024 से पहले मुकम्मल कर लिया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह 40 करोड़ 35 लाख रु के लागत से 7 जिलों में कार्य चल रहे हैं। जो 2023-24 में मुकम्मल कर लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि 13 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से 103 नये ट्यूबवैल 16 जिलों में लगाने की व्यवस्था की गई है। इनमें से 3 जिले सरहदी है। जिसमें पठानकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का शामिल हैं। मार्च 2024 से पहले नये ट्यूबवैल लगाने का कार्य पूरा कर लिए जाने का टारगेट है।
उन्होंने कहा कि सीएम कई बार कह चुके हैं कि गाँवों का विकास करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है और गाँवों को हर प्रकार की सुविधा से गाँवों को लैस करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि इस मकसद की पूर्ति के लिए जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग अपना भरपूर योगदान डाल रहा है।
यह भी पढ़ें : Punjab : विशेष गिरदावरी की प्रगति की सीएम मान ने की समीक्षा
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications