Punjab : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को प्रदेश में चल रही विशेष गिरदावरी की प्रगति की समीक्षा की। सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि पंजाब सरकार प्रदेश भर में बाढ़ के मद्देनजर नागरिकों को मुआवजा देने के लिए बाध्य है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के पास इस उद्देश्य के लिए धन की कोई कमी नहीं है और बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

सीएम मान ने कहा कि उन्होंने स्वयं प्रदेश के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया है और प्रत्यक्ष जानकारी ली है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों को मदद और अब बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों को मदद देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ के वजह से लोगों को हुए नुकसान का पता लगाने के लिए पहले ही विशेष गिरदावरी का आदेश दे दिया है। सीएम मान ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हर हाल में 15 अगस्त तक विशेष गिरदावरी पूरी करना सुनिश्चित करें।
मुख्य मंत्री भगवंत मान ने राज्य के नागरिकों को आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार लोगों को फसल, मवेशी, घर या किसी भी चीज के हर नुकसान की भरपाई करेगी। सीएम ने कहा कि प्रदेश के 19 जिलों के 1495 गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।
उन्होंने कहा कि रिर्पोटों के मुताबिक 44 लोग गुजर गए है, 22 लोग घायल हुए हैं, 391 घर पूरी तरह और 878 आंशिक रुप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, इसके अलावा बाढ़ के दौरान 159 राहत शिविरों में 1 हजार 277 लोग ठहरे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि इन लोगों के एक - एक पैसे की नुकसान की भरपाई के लिए 15 अगस्त तक स्पेशल गिरदावरी पूरी कर ली जायेगी। बैठक में केबिनेट मंत्री ब्रहम शंकर जिम्पा और मुख्य सचिव अनुराग वर्मा व अन्य उपस्थित थे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications