Punjab : सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर भी खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति लागू की गई है। यह बात पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कही। स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि इस नीति से खिलाड़ियों के कौशल को अंतराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा सकेगा।
गांव चमियारा में वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2023 विनीपैग (कनाडा) में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट संदीप के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संदीप ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि वह राज्य के खेल मंत्री से बात करके संदीप के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण और कोचिंग की व्यवस्था करेंगे। संदीप को प्रोत्साहन के लिए उन्होंने अपने वेतन से 21,000 रु देने की भी घोषणा की।
बता दे कि विश्व पुलिस खेलों में भारतीय पुलिस खेल टीम ने बढिया प्रदर्शन किया था, जिसमें पंजाब पुलिस की 18 सदस्यीय खेल टीम ने कुल 42 पदक जीत कर जरूरी योगदान दिया था। पंजाब पुलिस के खिलाड़ियों ने 27 स्वर्ण पदक जीते थे। वही, 10 रजत और 5 कांस्य पदक जीते है।
उन्होंने कहा कि नई खेल नीति के तहत ग्रामीण स्तर पर खेल नर्सरियां स्थापित करने का फैसला लिया गया है, जिसके लिए प्रशिक्षकों की संख्या में इजाफा किया गया है। इनकी संख्या 309 से बढ़ाकर 2 हजार 360 कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : Punjab : जानिए बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना, कैसे मिलेगा लाभ
कैबिनेट मंत्री की तरफ से कहा गया है कि बलबीर सिंह वरिष्ठ योजना अधीन पदक विजेताओं को 16 हजार रु और 12 हजार रुपये का मासिक वजीफा मिलेगा। जबकि अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए 15 लाख रु की राशि दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि खेल नर्सरियों के निर्माण से लेकर प्रदेश के सभी गांव में आधुनिक सुविधाओं से लैस सैंटर बनाए जाएंगे। सभी उम्र वर्ग और शारीरिक फिटनैस को ध्यान में रखते हुए, स्थानीय जरूरतों को देखते हुए ग्रामीण स्तर पर खेल के मैदान स्थापित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति एक बड़ा कदम हैं।
यह भी पढ़ें : Punjab : राज्य सरकार ने बासमती किसानों को दिया तोहफा, जानिए क्या
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications