Punjab : राज्य सरकार की तरफ से एक खास योजना की शुरुआत की गई हैं। सरकार की इस योजना का नाम बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार की तरफ से प्रदेश की बेटियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। आज हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया बता रहे है तो फिर आइए जानते हैं इस योजना के बारे में।
इस योजना का फायदा लेने के लिए बेटी का कम से कम 12वीं क्लास तक की पढ़ाई करना जरूरी है। सरकार इस योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं कक्षा तक सरकार 61 हजार रु की राशि प्रदान की जायेगी। यह राशि कन्याओं को विभिन्न समय में प्रदान की जाएगी।

जिस बालिका का जन्म 1 जनवरी 2011 के बाद हुआ है वही बेटियां राज्य सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होगी। इसके साथ ही इस योजना में पात्र होने के लिए अभिभावक का राज्य का मूल निवासी होना जरूरी है।
प्रदेश सरकार की इस योजना में अनाथालय तथा बाल गृह में रह रही बालिकाए भी पात्र होगी। अगर बालिका किसी भी वजह से स्कूल छोड़ देती है तो फिर लाभार्थी को इस योजना का लाभ नहीं दिया जायेगा।
पात्र लाभार्थी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं इसके लिए उन्हें कुछ जरूरी दस्तावेज की जरूरत होगी। इन दस्तावेजों में निवास प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, बेटी का आधार कार्ड, नीला कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता विवरण, स्कूल में अध्ययनरत होने का प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी आदि दस्तावेज शामिल है।
अगर हम इस योजना में आवेदन प्रक्रिया की बात करें तो फिर इसके लिए आपको सबसे पहले आंगनवाड़ी केंद्र या जिला कार्यक्रम अधिकारी या बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय जाना होगा।
यह भी पढ़ें : Punjab Govt खरीदेगी 1200 मेगावाट सौर ऊर्जा
वह जाकर आपको बेबे नानकी लाडली बेटी कल्याण योजना आवेदन पत्र मांगना होगा। इसमें आपको सभी जानकारी भरना होगा। इसके साथ ही आपको सभी जरूरी दस्तावेज को भी आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करना होगा। इसके बाद आपको इस फॉर्म को वही जमा कर देना है जहां से आपने इस फॉर्म को लिया था।
इसके बाद संबधित विभाग इस फॉर्म की जांच करेगा। इसके बाद आर्थिक सहायता राशि बैंक खाते में आना शुरू हो जाएगी। इस तरह आप बेहद ही आसानी से इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Online Payment : जानिए गलत हुआ पेमेंट तो कैसे मिलेगा वापस, RBI ने जारी की गाइडलाइन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
