Punjab Govt : सूबे के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित जिलों के किसानों की फसल के हुए नुकसान की भरपाई के लिए 186 करोड़ रु से अधिक की राशि जारी कर दी है। यह जानकारी पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने जानकारी दी है।
जिम्पा ने बताया कि प्रदेश के 16 जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को प्राकृतिक आपदा राहत कोष में से फसलों के हुए नुकसान संबंधी राहत देने के लिए फंड की राशि जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई सारे इलाकों में जुलाई और अगस्त महीने में बाढ़ के वजह से किसानों की फसल खराब हुई है। प्रदेश के सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में विशेष गिरदावाली करवाई गई है
उन्होंने कहा कि सीएम मान ने 15 अगस्त को बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ किया वायदा निभाया और मुआवजे के चेक सौंपे। जिम्पा की तरफ से आगे कहा गया है कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों को मुआवजा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास इस मनोरथ के लिए फंड्स की कोई कमी नहीं है। जिम्पा की तरफ से कहा गया है कि किसानों और अन्य प्रभावित लोगों को राहत देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।
जिम्पा ने कहा कि सूबे के मुख्य मंत्री ने खुद बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करके जमीनी स्थिति का पता लेते रहे है।
उन्होंने कहा कि और अब प्रभावित जिलों के लोगों की सहायता के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है।
यह भी पढ़ें : Mera Bill Mera Adhikar : बिल अपलोड करने पर मिलेगा 1 करोड़ रु तक का कैश प्राइज, जानिए योजना
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग की तरफ से राहत संबंधी और लोगों की फीडबैक के बारे जिला स्तर पर डिप्टी कमिश्नरों से वक्त वक्त पर निरंतर रिपोर्ट ली जा रही है।
उन्होंने कहा कि काबिलेगौर है कि पहले ही सीएम कह चुके है कि प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के लिए जानवरों, फसलों या अन्य नुकसान को विशेष गिरदावरी अधीन लाया गया है, जिससे इस नुकसान की भरपाई को जा सके।
यह भी पढ़ें : Success Story : कभी 3,000 रु के वेतन में 18-18 घंटे किया काम, आज है करोड़ों का बिजनेस
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications