Mera Bill Mera Adhikar : केंद्र सरकार बहुत ही जल्द एक योजना को शुरू करने जा रही है। इस योजना का नाम 'मेरा बिल मेरा अधिकार' योजना है। इस योजना के जरिए जीएसटी के तहत खरीदे गए सामान की जीएसटी इनवॉइस को अपलोड करने वालों को कैश प्राइज जीतने का मौका मिलेगा।
अगर हम इस कैश प्राइस की बात करें तो फिर यह 10 लाख रु से 1 करोड़ रु तक का हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेहद ही जल्द आम लोगों को एक मोबाइल ऐप पर जीएसटी चालान अपलोड करने के लिए इनाम मिल सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चालान प्रोत्साहन योजना के तहत रिटेल कारोबारी या होलसेल कारोबारी से मिले बिल ऐप पर अपलोड करने वाले लोगों को 10 लाख रु से 1 करोड़ रु तक का कैश प्राइस मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस योजना को जल्द ही जारी किया जा सकता है।
ये बिल मासिक या त्रैमासिक के आधार पर लकी ड्रा में जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसके लिए कुछ शर्ते भी सरकार की तरफ से लागू की जाने की बात की गई है।
जैसे कि हर महीने कंप्यूटर की हेल्प से 500 लकी ड्रा निकाले जाएंगे। जिसमें ग्राहकों को 1 लाख रु का इनाम मिल सकता है। इसके अलावा हर 3 महीने में ऐसे 2 लकी ड्रॉ होंगे। जिनमें 1 करोड़ रु तक का प्राइज जीतने का मौका मिल सकता है।
अगर हम इस मेरा बिल मेरा अधिकार योजना के बारे में थोड़ी डिटेल में बात करें तो मेरा बिल मेरा अधिकार ऐप एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म और आईओएस प्लेटफॉर्म दोनों पर उपलब्ध होगा।
यह भी पढ़ें : Most expensive vegetables : ये है दुनिया की सबसे महंगी सब्जियां, जानिए नाम और कीमत
ऐप पर जो इनवॉइस अपलोड किए जायेंगे। इस इनवॉइस में कारोबारी का जीएसटीआईएन इनवॉइस नंबर, टैक्स राशि की जानकारी और पेमेंट की राशि की जानकारी क्लियर लिखी होनी चाहिए।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक अधिकारी की तरफ से कहा गया है कि एक महीने में एक व्यक्ति अधिक से अधिक 25 बिल अपलोड कर सकता है। हर बिल की मिनिमम राशि 200 रु होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : RBI : 3 को-ऑपरेटिव बैंकों पर लगाया जुर्माना, जानिए क्या है मामला
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
