Punjab: पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने सहकारी विभाग में नव-नियुक्त 272 सहकारी इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के बाद कहा कि सभी 36 हजार 796 नियुक्तियाँ पूरी तरह मेरिट के आधार पर हुई हैं।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के बाद यह नियुक्तियां की गई है। उन्होंने कहा कि बेहद मुश्किल परीक्षाएं पास करने के बाद उम्मीदवारों ने यह नौकरियां हासिल की है।

उन्होंने कहा कि पहले दिन से हमारी सरकार का एक मात्र एजेंडा नौजवानों को नौकरियां मुहैया करके उनको ज्यादा अधिकार देना है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब लोक सेवा आयोग के जरिए यह सभी उम्मीदवार पूरी तरह मेरिट के आधार पर चुने गए हैं।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि हमारी सरकार एक घंटा भी व्यर्थ नहीं करना चाहती, क्योंकि नौजवानों को नौकरियां देने के मामले में पहले ही 70 साल पीछे चल रहा है।
सूबे के मुख्य मंत्री मान ने कहा कि यह काफी अधिक खुशी की बात है कि लड़कियां बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों के लिए चुनी जा रही हैं। सीएम मान ने एक मिसाल देते हुए कहा कि परीक्षा के बाद सहकारी इंस्पेक्टरों के पदों के लिए 181 लड़के और 91 लड़कियां भर्ती हुई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार लड़कियों की शिक्षा पर ज्यादा ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि लड़कियों को ज्यादा अधिकार देने के लिए नजदीक भविष्य में ऐसे और प्रयास किए जाएंगे। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि महिलाओं को ज्यादा अधिकार देने से समाज को बड़े स्तर पर लाभ होगा और राज्य सरकार इस लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि पंजाब सरकार ने लड़कियों की ड्यूटी उनके घर के पास लगाने का निर्णय लिया है ताकि लड़कियां अपनी ड्यूटी समर्पण के साथ अदा कर सकें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
