Punjab: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बुधवार को कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने सभी वरिष्ठ माध्यमिक सरकारी स्कूलों के लिए 1 हजार 378 सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए हैं।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक स्थानीय सरकारी स्कूल में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि ये सुरक्षा गार्ड छात्रों की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे। इसके साथ ही ये सुरक्षा गार्ड यह भी सुनिश्चित करेंगे कि छात्र अध्ययन के वक्त स्कूल न छोड़ें।

शिक्षा मंत्री की तरफ से कहा गया है कि 500 से ज्यादा छात्र संख्या वाले सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में सुरक्षा गार्ड होंगे। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जायेगा कि इन सुरक्षा गार्डों को स्कूलों के प्रवेश और निकास द्वार पर तैनात किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी छात्र स्कूल के वक्त के दौरान प्रिंसिपल की परमिशन के बिना परिसर से बाहर न जाए। बैंस ने कहा कि आगंतुकों का रिकॉर्ड भी बनाए रखेगा।
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की तरफ से कहा गया है कि सरकारी स्कूलों में राज्य सरकार ने अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे के साथ एजुकेशन के सेक्टर में बदलाव के लिए एक खास अभियान शुरू किया है।
उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्कूलों की चारदीवारी बनाने के लिए सरकार ने 250 करोड़ रु की राशि अलग रखी हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसी तरह स्कूल भवनों के रख रखाव की देखभाल के लिए करीब 2 हजार कैंपस प्रबंधकों को नियुक्त किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता के लिए पहली बार स्कूलों को धन राशि जारी की गई है। सरकार एक स्कूल में छात्रों की संख्या के आधार पर प्रति माह 3 हजार रु से 50 हजार रु जारी करेगी। हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सुरक्षा गार्ड स्कूलों में प्रवेश और निकास के दौरान छात्रों की सुविधा के लिए स्कूल के बाहर यातायात का प्रबंध भी करेंगे।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications