Punjab : मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार मिशन रोजगार के मद्देनजर प्रदेश के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सीएम मान ने मंगलवार को 249 स्थानीय निकाय विभागों के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
इसी बीच पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मन की तरफ से कहा गया है कि आज का दिन बेहद खास है क्योंकि आज के दिन नौकरियों का आंकड़ा 36000 से पार हो गया है। उन्होंने कहा कि आज की नियुक्तियों को मिलाकर कुल 36 हजार 97 नौकरियां दी गई हैं।

सीएम मान ने कई लड़के-लड़कियों को वर्ष में तीन बार सरकारी नौकरी देने की भी बात कही और उन्होंने कहा कि ऐसे कई अभ्यर्थी हैं जिन्होंने पहले क्लर्क, फिर हेड क्लर्क और अब एसडीओ की परीक्षा पास कर नौकरी पायी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नियुक्ति पत्र पाने वालों में स्थानीय निकाय विभाग के नवनियुक्त कर्मचारी मनिंदर सिंह, वंसित कुमार, गुरदीप सिंह, नेहा सचदेवा, पारस लाकोत्रा, दूसरी बार नौकरी पाने वाले संदीप कौर, अमनप्रीत कौर, शुभम और प्रथम कल्याण शामिल रहे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इसी बीच कहा कि ये नौकरी पहली और आखिरी नौकरी नहीं होगी। आगामी दिनों में और भी मौके मिलेंगे।
सीएम मान ने रोजगार पर बात करते हुए कहा कि आप केवल पढ़ो, रोजगार हम देंगे। उन्होंने युवाओं को पी.सी.एस. और यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने को कहा। मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में 8 यूपीएससी यूपीएससी परीक्षा केंद्र खोल रही है। जहां मुफ्त शिक्षा मिलेगी।
प्रदेश के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने कहा कि यूपीएससी सेंटर में ही हॉस्टल और लाइब्रेरी बनाई जाएंगी। सीएम मान ने उम्मीद जताई है कि इन केंद्रों से पंजाबी युवा पढ़कर आईएएस और आईपीएस बनकर उभरेंगे। प्रदेश के मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि राज्य में लोग काफी मेहनत है यही वजह है कि एक मार्शल समाज बड़ी से बड़ी परेशानियों पर विजय प्राप्त करता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
