Punjab : पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान ने शनिवार को पंजाब पुलिस में 560 नए सब इंस्पेक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे साथ ही उन्होंने 1 हजार 700 नए सिपाहियों की भर्ती की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए निरंतर कोशिश की जा रही है।
सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि अब तक प्रदेश सरकार युवाओं को प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 35 हजार से ज्यादा नौकरियां प्रदान कर चुकी है। मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि यह एक रिकार्ड है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का मकसद राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर प्रदान करना है और पंजाब को देश में अग्रणी राज्य बनाना है।
मुख्य मंत्री भगवंत मान की तरफ से कहा गया है कि इन 560 पदों पर चयनित 95 प्रतिशत युवा राज्य के हैं और राज्य के मूल निवासी हैं। सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि इन सभी पुलिसकर्मियों ने मेरिट में पंजाबी भाषा उत्तीर्ण की है और शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही प्रदेश सरकार पंजाब पुलिस में 1 हजार 700 कांस्टेबलों की भर्ती के लिए एक काफी बड़ा अभियान शुरू करेगी। सीएम मान ने कहा कि पंजाब पुलिस के पास कड़ी मेहनत से राज्य की सेवा करने की गौरवशाली विरासत है।
उन्होंने कहा कि एक एक तरफ प्रदेश सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और दूसरी तरफ राज्य की सड़कों पर यातायात की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए, प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा बल लॉन्च किया है। उन्होंने कहा कि इस विशेष बल में नए पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।
सीएम मान की तरफ से कहा गया है कि शुरुआत में सड़कों पर निगरानी के लिए हर 30 किमी के बाद अत्याधुनिक उपकरणों से लैस 144 वाहन तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वाहनों में किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को आपातकालीन उपचार प्रदान करने के लिए पूरी मेडिकल किट भी होगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में क्रांति के युग की शुरुआत करते हुए सरकार ने राज्य में स्कूल ऑफ एमिनेंस शुरु करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए 68 करोड़ रु का बजट जारी किया गया है और पहला स्कूल 13 सितंबर को लोगों को समर्पित किया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications