PM Modi Pune Visit Cancelled News: पीएम मोदी आज पुणे में22,600 करोड़ रुपये की अलग-अलग परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन शहर में भारी बारिश के चलते उनका ये दौरा रद्द हो गया है। सिर्फ यही नहीं, पीएम मोदी आज पुणे मेट्रो ट्रेन का शुभारंभ भी करने वाले थे लेकिन भारी बारिश की वजह से ये सभी कार्यक्रम आज कैसिंल कर दिए गए हैं।

स्कूल और कॉलेज भी हुए बंद
पुणे जिला प्रशासन ने भारी बारिश के अलर्ट के चलते पुणे शहर के साथ-साथ पिंपरी चिंचवाड़ इलाके में आज स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश भी जारी किए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने आज 26 सितंबर की सुबह मुंबई और उसके आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
मुंबई में भारी बारिश के कारण बृहन्मुंबई नगर निगम ने आज सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है। भारी बारिश के बाद ठाणे, पालघर, पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। मुंबई नगर निगम और पुलिस ने शहर और आसपास के इलाकों के सभी लोगों को यथासंभव घर के अंदर रहने की सलाह दी है।
फ्लाइट्स के रूट्स को किया गया डॉयवर्ट
महाराष्ट्र में मौसम की मार का असर मुंबई से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर भी पड़ा है। मुंबई एयरपोर्ट पर भी कई उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। भारी बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट को 14 फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट किया गया। इनमें से नौ उड़ान इंडिगो की थीं, जिन्हें खराब मौसम के चलते शहर में उतरने की मंजूरी नहीं दी गई। रूट डायवर्ट होने के कारण सात विमानों को हैदराबाद, चार को अहमदाबाद, दो को गोवा के मोपा हवाई अड्डे तथा एक को उदयपुर में उतरने का आदेश मिला।
पुणे में पीएम मोदी का कार्यक्रम किया गया रद्द
पीएम मोदी पुणे दौरे पर 22,600 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले थे। पीएम 10 हजार 400 करोड़ रुपये की लागत की पेट्रोलियम और नेचुरल गैस सेक्टर की पहलों को भी लॉन्च करने वाले थे। इसके अलावा पीएम मोदी पुणे दौरे के दौरान सिविल कोर्ट से स्वरगेट के बीच शुरू होने जा रही नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन कर इसमें यात्रा भी करने वाले थे।
ट्रेनों और बसों की सर्विस पर पड़ा असर
फ्लाइट्स के अलाा ट्रेनों और बसों सेवाओं पर भी बारिश का असर पड़ा है। पश्चिम रेलवे पर देर रात में होने वाले ब्लॉक के कारण पहले से ही ट्रेनें देरी से चल रहीं थीं। इसी बीच देर शाम मध्य रेलवे पर ट्रेनें भी बारिश की वजह से रूक गई। इसके अलावा रोशनी कम होने के कारण भी विद्याविहार से आगे ट्रेनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
