Mumbai Ka Mausam: मुंबई में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यानी बुधवार से भारी बारी हो रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। हालांकि भारी बारिश होने के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है, जिस वजह से आम लोगों को अपने दफ्तर और कारोबार तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अगर आप अपने घरों से निकलने वाले हैं तो अभी जान लीजिए IMD द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुंबई वालों को अगले दो दिनों तक इस बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। इतनी तेज बारिश की वजह से लोगों की आम जिंदगी अस्त व्यस्त हो गई हैं क्योंकि जो लोग जहां हैं वहीं बारिश की वजह से फंस गए हैं।
आज मुंबई में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
IMD की तरफ से जानकारी के मुताबिक बुधवार से बारिश का अनुमान बताया गया है लेकिन आने वाले 2 दिनों तक इससे राहत नहीं मिलने वाली है। मुंबई के आसपास के इलाके में अगले 48 घंटों तक लगातार बारिश होने का आसार जताया गया है, वहीं इस समय 40 से 50 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।
मुंबई BMC से मिली जानकारी के अनुसार जगह जगह जलभराव और पेड़ उखड़ने की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। तेज हवाओं की वजह से मुंबई में पेड़ गिर गए जिस कारण पानी भी रुक रहा है। वहीं BMC ने तेज बारिश होने की वजह से स्कूलों की छुट्टी का भी ऐलान कर दिया है। वहीं प्रदेश में तेज बारिश के कारण कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार 4 लोगों की मौत हो गई है। इसमें दो महिलाएं भी हैं, वॉटरफॉल और नाले में डूबने से इन लोगों की जान चली गई है।
रेड अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों के लिए भी बुधवार शाम से रेल अलर्ट जारी किया है। वहीं IMD ने जताया अगले दो दिनों तक जबरदस्त बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया देश की वित्तीय राजधानी में पहले ऑरेंज अलर्ट का आह्वान किया था लेकिन अब रेड अलर्ट में बदल दिया है।
गुरुवार को बारिश की तीव्रता में वृद्धि होगी, जिससे मुंबई पूरी तरह भीग जाएगी। शुक्रवार को भी बारिश होने की उम्मीद है। शनिवार को कम बारिश का अनुमान है और संभवतः हो सकता रविवार तक जारी रहेगी। इसका मतलब है कि पूरे सप्ताह मौसम सुहाना रहेगा और गर्मी या नमी की समस्या नहीं होगी।
बारिश का असर हवाई मार्ग पर भी पड़ा
मुंबई में आने वाली उड़ानों के रास्ते में बदलाव कर दिया गया है क्योंकि भारी बारिश होने के वजह से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। रास्ते में बदलाव के कारण 14 हवाई उड़ानों को दूसरे हवाई अड्डों पर उतरना पड़ेगा। जिस वजह से हवाई यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications