PM Modi : जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कदम उठाए जा रहे हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अब इसी कड़ी में 24 हजार करोड़ रु को एक और योजना लॉन्च करने जा रहे है। यह योजना खास तौर पर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सशक्तिकरण के लिए 15 नवंबर यानी कल को लॉन्च की जाएगी।
15 नवंबर यानी कल प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 'जनजातीय गौरव दिवस' के अवसर पर झारखंड में 24 हजार करोड़ रु के पीवीटीजी विकास मिशन का शुभारंभ करने वाले हैं।

बता दें कि बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाए जाने वाले जन जातीय गौरव दिवस को मोदी सरकार ने वर्ष 2021 में नामित किया था।
बिरसा मुंडा जिनका जन्म झारखंड में हुआ था। बिरसा मुंडा विरासत को अब आदिवासी विरासत के महत्व पर जोर देते हुए हर वर्ष मनाया जाता है।
24 हजार करोड़ का बजट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदिवासी समुदायों के समग्र विकास के लिए यह योजना लाई जा रही है। यह अपनी तरह की पहली योजना है। 2023-24 के बजट में ही पीवीटीजी विकास मिशन का अनावरण कर दिया गया था।
इस योजना के लिए 24 हजार करोड़ रु का बजट रखा गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य इन समुदाय के सामने आने वाली जरूरतों और चुनौतियों को पहचानते हुए, सामाजिक आर्थिक स्थितियों को सुधार करना है।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी की तरफ से बताया गया है कि 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 पीवीटीजी फैले हुए हैं। जो 220 जिलों के लगभग 22 हजार 544 गावों में रहते हैं, जिनकी सामूहिक आबादी करीब 28 लाख है।
अक्सर ये जनजातियां वन क्षेत्रों सहित सुदूर और दुर्गम क्षेत्रों में रहती हैं। इस मिशन की सहायता से इन समुदायों को स्वच्छता, बेहतर शिक्षा पहुंच, सड़क और टेलीकॉम कनेक्टिविटी, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, बिजली, सुरक्षित आवास और स्थायी आजीविका के अवसरों सहित जरूरी सुविधाएं पहुंचाई जा सकेगी।
एक जुट किया जायेगा मंत्रालयों को
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आदिवासियों तक इस मिशन को पहुंचाने के लिए 9 मंत्रालयों को एकजुट किया जाएगा। इस मिशन का लक्ष्य आदिवासियों को पूरी कवरेज देना है।
जिसमें कई सारे महत्वपूर्ण पहल शामिल हैं। जैसे सिकल सेल रोग उन्मूलन, टीबी उन्मूलन, प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना, 100 फीसदी टीकाकरण, प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना, पीएम पोषण, पीएम सुरक्षित मातृत्व योजना और पीएम जन धन योजना आदि।
इसके साथ ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार देश भर के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 15 वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को यह राशि 15 नवंबर 2023 की सुबह 11 बजे जारी करेंगे। इस दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 18,000 करोड़ की किस्त जारी की जाएगी।
बता दें कि पीएम किसान योजना के माध्यम से किसानों को हर वर्ष 6000 रु की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि देश के किसान भाईयों के खातों में 3 किश्तों में ट्रांस फर की जाती है। किसानों को अभी तक 14 किस्त प्राप्त हो चुकी हैं। अब कल इसकी अगली किस्त यानी 15वीं किस्त प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी कल जारी करेंगे।
यह भी पढ़ें: IREDA IPO: सरकारी कंपनी में निवेश का शानदार मौका, जानिए प्राइस बैंड
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
