IREDA IPO: सरकारी कंपनी इंडियन रिन्युएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (आईआरईडीए) ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। 21 नवंबर से 23 नवंबर तक के लिए खुलने वाले इस आईपीओ के लिए प्रति शेयर प्राइस बैंड 30-32 रु तय किया गया है।
20 नवंबर को इसके लिए एंकर बुक खुलेगा। 23 नवंबर को अलॉटमेंट के आधार पर 28 नवंबर को रिफंड भी कर दिया जाएगा। इस कंपनी को 1 दिसंबर 2023 को एक्सचेंजों पर लिस्ट किया जाएगा।

इस इश्यू के लिए लीड मैनेजर्स की जिम्मेदारी आईडीबीआई कैपिटल, बीओबी कैप्स और एसबीआई कैप्स को दी गई है। इस इश्यू के माध्यम से 40.316 करोड़ शेयर जारी किए जाएंगे, जिसमें से 26.878 करोड़ इक्विटी शेयर भारत सरकार की ओर से जारी किए जाएंगे।
प्राइस बैंड के ऊपरी सीमा के हिसाब से 1 हजार 290 करोड़ रु का फ्रेश इश्यू और 860 करोड़ रु का ओएफएस होगा। कंपनी की वैल्यू ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर 8 हजार 600 करोड़ रु आंकी गई है। अगर हम फिलहाल की बात करें तो फिर फिलहाल इसमें केंद्र सरकार की 100 फीसदी हिस्सेदारी है।
जानिए क्या काम करती है आईआरईडीए
कंपनी की तरफ से कहा गया है कि आईपीओ से जुटाए इस फंड का उपयोग फ्यूचर में पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
इसके अलावा लैंडिंग का उपयोग भी किया जाएगा। वर्ष 2023 में इस कंपनी का सीआरएआर 22.92 फीसदी रहा है। आईआरईडीए लगभग 36 वर्ष पुरानी फाइनेंशियल संस्था है, जो रिन्युएबल एनर्जी और एनर्जी एफिशिएंसी प्रोजेक्ट्स को सपोर्ट करती है।
यह कंपनी इस तरह के प्रोजेक्ट्स के प्लान तैयार करने से लेकर इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरिंग और ट्रांसमिशन जैसे कार्यों के लिए फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स और सर्विसेज मुहैया कराती है।
जानिए कैसे रहे हैं कंपनी के फाइनेंशियल्स?
चालू कारोबारी वर्ष के पहले 6 महीने तक आईआरईडीए की आय 2 हजार 320.46 करोड़ रुपए रही है। जबकि इसके पहले कारोबारी साल की बात करें तो फिर इसके पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में कंपनी की आय M 1 हजार 577.75 करोड़ रु रही थी।
अगर हम सितंबर 2023 तक पहले 6 महीने में कंपनी का मुनाफा की बात करें तो फिर वह 579.32 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले कारोबारी वर्ष की समान अवधि की बात करें तो फिर वह पिछले कारोबारी वर्ष की समान अवधि में 410 करोड़ 27 लाख रुपए रहा था।
अगर हम ग्रॉस एनपीए की बात करें तो फिर पहले 6 महीने में ग्रॉस एनपीए 3.13 फीसदी रहा और अगर हम नेट एनपीए की बात करें तो फिर पहले 6 महीने में नेट एनपीए 1.65 फीसदी रहा।
नोट : यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। इसलिए निवेश करने से पहले अपनी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
यह भी पढ़ें: Multibagger Stocks: निवेशकों को दिया छप्परफाड़ रिटर्न, जानिए नाम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications