नई दिल्ली। प्याज कारोबारियों के गोदामों व दुकानों पर देशव्यापी छापेमारी के बाद मंडियों में घबराहट के बीच प्याज के दाम में 5 रुपये से लेकर 10 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई। प्याज की जमाखोरी की जानकारी मिलने पर सोमवार को आयकर विभाग ने प्याज कारोबारियों के खिलाफ देशव्यापरी छापेमारी शुरू की। सूत्रों ने बताया कि प्याज की आवक बढ़ने के बावजूद दाम बढ़ने के पीछे जमाखोरी व सट्टेबाजी की जानकारी पर आयकर विभाग ने देशभर मंे प्याज कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर सोमवार से छापेमारी शुरू की, जो अभी भी जारी रही।

कारोबारियों में घबराहट
व्यापारिक सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की छापेमारी से मंडियों में घबराहट है, जिसके कारण देश की राजधानी दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी में मंगलवार को प्याज की आवक कम रही। आजादपुर मंडी में प्याज का थोक भाव 30-50 रुपये प्रति किलो था, जबकि एक दिन पहले मंडी में प्याज 40-55 रुपये प्रति किलो बिका। प्याज की आवक मंगलवार को करीब 1,500 टन रही, जबकि एक दिन पहले आवक 2,000 टन के करीब थी।
1 लाख टन प्याज आयात हुआ
गौरतलब है कि प्याज की महंगाई को काबू करने के लिए हाल ही में सरकार ने एक लाख टन प्याज आयात करने का फैसला लिया है और विदेश व्यापार करने वाली देश की सबसे बड़ी सरकारी कंपनी एमएमटीसी ने प्याज आयात के दो टेंडर भी जारी कर दिए हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने बीते शनिवार को ट्वीट के माध्यम से बताया कि सरकार ने एक लाख टन प्याज आयात करने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा, "सरकार ने प्याज की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए एक लाख टन प्याज के आयात का फैसला लिया है। एमएमटीसी 15 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच आयातित प्याज देश में वितरण के लिए उपलब्ध कराएगा और नैफेड को देश के हर हिस्से में प्याज का वितरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।"
यह भी पढ़ें : एयरटेल : रिचार्ज कराते ही मिलेगा 4 लाख रु का बीमा, जानें प्लान
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
