नई दिल्ली। एयरटेल के दिल्ली सहित कुछ चुनिंदा राज्यों के प्री-पेड ग्राहकों के लिए शानदार रीचार्ज प्लान जारी किया है। कंपनी का कहना है कि धीरे धीरे इस प्लान को पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह रिचार्ज प्लान 599 रुपये का है, जिसमें 4 लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जाएगा। यह बीमा भारती एक्सा और एयरटेल के करार के कारण मिलेगा। इस बीमा का लाभ लेने के लिए लोगों किसी भी तरह का फार्म नहीं भरना पड़ेगा। हालांकि इस बीमा का फायदा लेने के लिए उम्र की सीमा तय की गई है।
क्या मिलेगा 599 रुपये के रिचार्ज प्लान में
एयरटेल के इस नए 599 रुपये के प्री पेड प्लान में 84 दिनों की वैलेडिटी मिलेगी। इस दौरान रोज 2 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं किसी भी नेटवर्क पर असीमित कॉल के अलावा 100 एसएमएस रोज फ्री में दिए जाएंगे। इसके अलावा सबसे बड़ा फायदा भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की तरफ से 4 लाख रुपये का जीवन बीमा दिया जाएगा। यह जीवन बीमा 84 दिनों के लिए होगा। कंपनी ऑनलाइन पॉलिसी जारी करेगी, लेकिन अगर ग्राहक चाहे तो उसे डाक से भी इसकी प्रति भेजी जाएगी।
किस उम्र के लोगों को इसका फायदा
इस बीमा का फायदा उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनकी उम्र 18 साल से लेकर 54 साल के बीच की होगी। एयरटेल और भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस के अनुसार रिचार्ज की वैधता 84 दिन होगी और इतने ही दिनों के लिए बीमा कवर मिलेगा। वहीं इस बीमा को लेने के लिए कागजी दस्तावेजों या चिकित्सा परीक्षण की जरूरत नहीं होगी। बीमे का प्रमाण पत्र डिजिटल रूप से तुरंत जारी कर दिया जाएगा। लेकिप अनुरोध पर ग्राहक के घर पर बीमा की प्रति भेजी जाएगी।
दिल्ली सहित कुछ ही राज्यों में है यह सुविधा
कंपनी ने बताया है कि 599 रुपये का यह नया रिचार्ज प्लान अभी दिल्ली सहित कुछ ही राज्याें में जारी किया गया है। यह बीमा इस नए रिचार्ज प्लान को लेते ही मिल जाएगा। ग्राहक को बस एयरटेल थैंक्स एप या एयरटेल रिटेलर के माध्यम से इस बीमा कवर के लिए नामांकन करना होगा।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
