आपका भी अकाउंट अगर पीएनबी है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। पीएनबी अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दे रहा है।
नई दिल्ली: आपका भी अकाउंट अगर पीएनबी है तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। पीएनबी अपने करोड़ों ग्राहकों को तोहफा दे रहा है। अगर आप इस महीने घर और कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए सबसे बेहतर मौका है। दरअसल सरकारी बैंक पंजाब नेशनल बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए होम और कार लोन पर ''फेस्टिवल बोनाजा ऑफर्स'' की शुरुआत की है। इलाहाबाद बैंक ने भी एमसीएलआर में 0.05 प्रतिशत की कटौती की ये भी पढ़ें

लोन पर 50 फीसदी की छूट
पीएनबी की ओर से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक आप जीरो प्रोसेसिंग और डॉक्युमेंटेशन फीस पर होम-कार लोन ले सकते हैं। इसके अलावा मॉर्गेज लोन पर 50 फीसदी की छूट दी जा रही है। बता दें कि मॉर्गेज लोन के तहत अचल संपत्ति को बैंक के पास गिरवी रखा जाता है। मॉर्गेज लोन की रकम आपकी प्रॉपर्टी की स्थिति और बैंक की लोन पॉलिसी पर निर्भर करती है।
एसबीआई समेत देश के कई बैंकों ने एमसीएलआर में कटौती की
वहीं बैंकों की ओर से जब लोन जारी किए जाते हैं तो इसके एवज में डॉक्युमेंटेशन या प्रोसेसिंग फीस के तौर पर मोटी रकम लिया जाता है। अधिकतर बैंकों में यह रकम कुल लोन का 1 फीसदी या उससे अधिक होता है। कहने का मतलब है कि अगर आप होम या कार लोन ले रहे हैं तो आपके लिए पीएनबी का ऑफर बेहतर हो सकता है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से एसबीआई समेत देश के कई बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड आधारित लेंडिंग रेट यानी एमसीएलआर में कटौती की है। उम्मीद है कि पीएनबी भी जल्द ही एमसीएलआर पर कैंची चला सकता है। एमसीएलआर में कटौती से होम या ऑटो लोन ग्राहकों की ईएमआई घट जाती है। इसके साथ ही सस्ती दर पर लोन भी मिलते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
