PM Narendra Modi's birthday today: पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज है। वह 73 वर्ष के हो गए हैं। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था। पीएम मोदी का पीएम पद पर यह 10वां साल है। ऐसे में आइये जानते हैं कि उनकी टॉप 5 वो कौन सी स्कीम हैं, जो गरीब लोगों की सीधे वित्तीय मदद करती हैं।
पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। नरेंद्र मोदी दामोदरदास मोदी और हीराबा मोदी की छह संतानों में से तीसरे नंबर की संतान हैं।
पीएम मोदी मई 2014 से भारत के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले नरेंद्र मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे। वर्तमान में वो वाराणसी से सांसद हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की वेबसाइट पर मार्च 2022 तक आय और संपत्ति के विवरण के अनुसार, पीएम मोदी के पास 2.23 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है, जिसमें ज्यादातर बैंक जमा शामिल हैं। पीएमओ के खुलासे से पता चलता है कि उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है।

प्रधानमंत्री जनधन योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजना की शुरुआत पीएम मोदी ने 28 अगस्त 2014 को की थी। इस योजना के तहत देश का कोई भी नागरिक बैंक में एक जीरो बैलेंस सेविंग खाता खुलवा सकता है। इन खातों सरकार डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं के पैसे ट्रांसफर करती है।
पीएम जनधन योजना के लाभार्थियों को इसके तहत बचत बैंक जमा (बीएसबीडी) खाते में 10,000 रुपये की ओवरड्राफ्ट (ओडी) सीमा और 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर प्रदान किया जाता है। साथ ही एक मुफ्त रूपे डेबिट कार्ड भी दिया जाता है।
जुलाई 2023 तक पीएम जनधन योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़कर 49.63 करोड़ हो गई है। वहीं खातों की तुलना में इसमें जमा राशि की बात करें तो कुल राशि बढ़कर 2.03 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गयी है, जबकि मार्च 2023 तक यह आंकड़ा 1.99 लाख करोड़ रुपये का था।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
जीवन ज्योति बीमा योजना की शुरुआत सरकार ने साल 2015 में की थी। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत पॉलिसी लेने वाले व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर नॉमिनी को 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी को 18 से 50 साल वाले व्यक्ति खरीद सकते हैं। जीवन ज्योति बीमा पॉलिसी की मैच्योरिटी की उम्र 55 साल है।
जीवन ज्योति बीमा योजना की पॉलिसी को खरीदने के लिए हर साल 436 रुपये का भुगतान करना होगा। साल 2022 से पहले पॉलिसी खरीदने के लिए केवल 330 रुपये देने पड़ते थे। इस इंश्योरेंस का प्रीमियम 1 जून से 30 मई तक मान्य रहता है। यह स्कीम किसी भी बैंक के ब्रांच में जाकर या आप घर बैठे नेट बैंकिंग के जरिए इस पॉलिसी को ले सकते हैं।
अटल पेंशन योजना
केन्द्र की मोदी सरकार ने 9 मई 2015 को पूर्व प्रधानमंत्री नाम पर 'अटल पेंशन योजना' की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन मिलती है।
अटल पेंशन योजना में 18 साल के व्यक्ति कितनी मिलेगी पेंशन
- 42 रुपये जमा करे, तो उसे 60 साल के बाद हर महीने 1000 रुपये पेंशन मिलेगी।
- 84 रुपये जमा करें, तो 2000 रुपये पेंशन मिलेगी।
- 126 रुपये जमा करें, तो 3000 रुपये पेंशन मिलेगी।
- 168 रुपये जमा करें, तो 4000 रुपये पेंशन मिलेगी।
- 210 रुपये जमा करें, तो 5000 रुपये पेंशन मिलेगी।
- अटल पेंशन योजना में 40 साल के व्यक्ति कितनी मिलेगी पेंशन
291 रुपये जमा करें, तो उसे 60 साल के बाद हर महीने 1000 रुपये पेंशन मिलेगी।
- 582 रुपये जमा करें, तो 2000 रुपये पेंशन मिलेगी।
- 873 रुपये जमा करें, तो 3000 रुपये पेंशन मिलेगी।
- 1164 रुपये जमा करें, तो 4000 रुपये पेंशन मिलेगी।
- 1454 रुपये जमा करें, तो 5000 रुपये पेंशन मिलेगी।
किसी भी बैंक में जाकर अकाउंट खोल सकते हैं। अटल पेंशन योजना के फॉर्म को भरकर मांगे गए डॉक्यूमेंट्स के साथ आपको बैंक ब्रांच में जमा करना होगा। एप्लिकेशन अप्रूव होने के बाद आपके पास कंफर्मेशन का मैसेज आएगा।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) केन्द्र की मोदी सरकार की एक योजना है। यह योजना विनिर्माण, प्रसंस्करण, व्यापार या सेवा क्षेत्र में गैर-कृषि क्षेत्र में लगे आय सृजित करने वाले सूक्ष्म उद्यमों को 10 लाख रुपये तक के सूक्ष्म ऋण या ऋण की सुविधा प्रदान करती है।
मुद्रा योजना के तहत ऋण केवल बैंकों और ऋण देने वाली संस्थाओं के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है जिसमें शामिल हैं :
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक
- निजी क्षेत्र के बैंक
- राज्य संचालित सहकारी बैंक
- क्षेत्रीय क्षेत्र के ग्रामीण बैंक
- सूक्ष्म वित्त की पेशकश करने वाले संस्थान
- बैंकों के अलावा अन्य वित्तीय कंपनियां
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लाभ को तीन श्रेणियों के तहत 'शिशु', 'किशोर' और 'तरुण' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
- शिशु: 50,000 रुपये तक के ऋण को कवर करना
- किशोर: 50,001 रुपये से लेकर 5,00,000 रुपये तक के ऋण को कवर करना
- तरुण: 5,00,001 रुपये से लेकर 10,00,000 रुपये के ऋण को कवर करना
स्टैंड-अप इंडिया योजना
स्टैंड-अप इंडिया योजना पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अप्रैल 2016 को शुरू की थी। स्टैंड-अप इंडिया योजना महिला उद्यमियों और समाज के एससी/एसटी वर्ग के तहत आने वाले लोगों को फंड मुहैया कराती है। एससी/एसटी वर्ग के लोगों को प्रमुखता से आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्टैंड-अप इंडिया योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये से लेकर 1 करोड़ रुपये के बीच लोन मिलता है।
स्टैंड-अप इंडिया योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट
https://www.standupmitra.in/Login/Register पर जाया जा सकता है।
- स्टैंड-अप इंडिया योजना के तहत भारत का कोई भी नागरिक आवेदन कर सकता है।
- योजना का लाभ लेने के लिए नागरिक को एससी या एसटी या महिला उद्यमी होना चाहिए।
- लाभार्थी की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत सिर्फ ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए लोन दिया जाएगा।
- यदि 2 लोग साथ में मिलकर स्वरोजगार करना चाहते है तो अनुसूचित जनजाति/अनुसूचित जाति या महिला उद्यमी का रोजगार में 51% हिस्सेदारी होनी चाहिए।
- यदि आवेदक ने पहले से ही कोई लोन लिया हुआ है तो वह इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Suzlon Energy का शेयर क्या बना सकता है अमीर, जानिए यहां
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications