Can Suzlon Energy shares make you rich: सुजलॉन एनर्जी का शेयर का रेट जैसे-जैसे बढ़ रहा है, सभी जानना चाहते हैं कि यह कहां तक जा सकता है। वैसे भी इस वक्त इस शेयर कई बार अपर सर्किट लग रहा है। कल यानी 15 सितंबर को भी शेयर में अपर सर्किट लगा था, लेकिन बंद कुछ नीचे हुआ था। ऐसे में आइये जानें कहां तक जा चुका है सुजलॉन एनर्जी का शेयर का रेट और कहां तक जा सकता है।
सुजलॉन एनर्जी में सबसे बड़ी दिक्कत कर्ज को लेकर थी। यह दिक्कत अब करीब 15 साल बाद दूर हो चुकी है। अब कंपनी 15 साल फिर से कर्ज मुक्त कंपनी बन चुकी है। वहीं अगर देखा जाए तो आज से करीब 15 साल पहले ही सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने अपना ऑल टाइम रेट का स्तर बनाया था।

सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने ऑल टाइम हाई रेट का स्तर 460.00 रुपये का जनवरी 2008 में टच किया था। वहीं अक्टूबर 2007 में सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने अपना ऑल टाइम हाई क्लोजिंग का रेट 394.73 रुपये का बनाया था।
इस प्रकार से देखा जा सकता है कि जब कंपनी कर्ज मुक्त थी] उस वक्त इसका रेट कितना ऊपर था। अब फिर से सुजलॉन एनर्जी कर्ज मुक्त हो चुकी है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका रेट कहां तक जा सकता है। अगर पहले के ऑल टाइम हाई का आधा यानी करीब 200 रुपये का रेट भी सुजलॉन एनर्जी का शेयर टच कर लेता है तो यह मल्टीबैगर साबित होगा।
वैसे भी इस वक्त दुनिया में रिन्यूएबल एनर्जी की मांग बढ़ रही है। सुजलॉन एनर्जी को लगातार काफी ऑर्डर मिल रहे हैं। इससे सुजलॉन एनर्जी के शेयर की मांग बढ़ी है। इस बात का सबसे बड़ा सबूत म्यूचुअल फंड की तरफ से सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में भारी खरीदारी है।
आंकड़ों के अनुसार अगस्त 2023 में सुजलॉन एनर्जी में म्यूचुअल फंड कंपनियों का निवेश करीब 357 फीसदी की बढ़ा है। पिछले महीने म्यूचुअल फंड ने सुजलॉन एनर्जी के करीब 50 करोड़ शेयर अपने निवेश खाते में बढ़ाए हैं। जहां तक म्यूचुअल फंड कंपनियों के पास अब सुजलॉन एनर्जी के कुल शेयर की बात है तो वह बढ़कर 64.71 करोड़ शेयर हो गए हैं।
अगस्त 2023 तक के लेटेस्ट डाटा के अनुसार सुजलॉन एनर्जी में कुल मिलाकर 64 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने निवेश कर रखा है। अगर इस निवेश को रुपये के हिसाब से देखा जाए तो यह कुल मिलाकर 1567 करोड़ रुपये का है।
सुजलॉन एनर्जी के शेयर का अगर बीते कई सालों में हर साल का हाई और लो स्तर देखें तो आसानी से पता चल सकता कि यह शेयर किस स्तर को छू चुका है।
वर्ष 2005 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 189 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 136 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2006 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 302 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 152 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2007 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 432 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 186 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2008 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 460 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 36.30 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2009 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 145 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 33.05 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2010 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 95.60 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 43.00 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2011 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 58.45 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 17.50 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2012 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 32.35 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 13.59 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2013 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 24.69 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 5.25 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2014 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 33.78 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 8.59 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2015 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 28.78 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 12.58 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2016 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 21.34 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 11.45 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2017 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 20.42 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 11.75 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2018 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 15.74 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 4.58 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2019 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 7.71 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 1.65 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2020 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 6.01 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 1.51 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2021 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 9.49 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 4.00 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2022 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 12.19 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 5.43 रुपये का लो स्तर बनाया था।
इसी प्रकार से वर्ष 2023 के दौरान सुजलॉन एनर्जी के शेयर ने जहां 27.05 रुपये का उच्चतम स्तर बनाया था, वहीं 6.96 रुपये का लो स्तर बनाया था।
नोट: यहां पर निवेश की सलाह नहीं दी जा रही है। जानकारी बढ़ाने के लिए आंकड़ों को बताया जा रहा है। निवेश का फैसला अपने वित्तीय सलाहकार से राय लेकर ही करें।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications