Drone Didi Yojana: केंद्र सरकार के द्वारा महिलाओं के सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं बना रही है। इनमें महिलाओं को स्किल्स सिखाकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। क्योंकि कुछ सालों तक पैसे देने से महिलाओं की मदद तो होगी पर वो आत्म निर्भर और सशक्त नहीं बना पाएंगी। इसी लिए केंद्र सरकार के द्वारा नमो दीदी ड्रोन योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत भारत सरकार का प्लान ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन ऑपरेश सिखाने का है। इसके अलावा इस योजना के महिलाओं के सरकार के द्वारा इसकी ट्रेनिंग और साथ में सैलरी भी दी जाएगी।
कब हुई इस योजना की शुरूआत
यह योजना साल 2023 में पिछल साल शुरू कि गई थी। यह योजना 30 नवंबर की तारीख को शूरू की गई थी। केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई इस नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत 1261 करोड़ रुपए खर्च करने का प्लान है। ये पैसे सरकार द्वारा इस पूरी योजना पर खर्च करने का प्लान है। इस योजना के तहत सरकार के द्वारा 15,000 महिला स्वंय सहायता समूहों को ड्रोन मुहैया करवाया जना है। आइए इस स्कीम के बारे में विस्तार से बताते हैं।

क्या है केंद्र सरकार का प्लान
सरकार का प्लान इस योजना के जरिए कृषि के क्षेत्र में महिलाओं का बेहतर योगदान सुनिश्चित करना है। सरकार का प्लान इस योजना के जरिए ड्रोन का इस्तेमाल करके खेती को आधुनिक और बेहतर बनाने का है।
अब तक हुआ है कितना फायदा
सरकार के द्वारा इस योजना की शुरुआत पिछले साल 30 नवंबर को हुई थी। गौरतलब है कि सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना से अब तक कई महिलाएं लाभन्वित हो चुकी हैं। एक आकड़े के मुताबिक इस योजना के लिए गरुड़ एयरोस्पेस के द्वारा अब तक 500 से ज्यादा ग्रामीण महिलाओं को ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में प्रशिक्षित किया गया है। अब तक इस योजना के तहच सरकार के द्वारा 20 राज्यों को कवर किया गया है। गौरतलब है कि अब तक इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 446 ड्रोन बांटे जा चुके हैं।
सरकार कैसे करेगी महिलाओं की मदद
आपकी जानकारी के लिए बात दें कि इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन खरीदने पर 80 प्रतिशत तक की रकम दी जाएगी या फिर 8 लाख रुपए तक की अधिकतम राशि मुहैया करवाई जाएगी। और बची हुई बाकी रकम आपको कृषि इंफ्रा वित्तपोषण सुविधा के तहत लोन पर मिल जाएगी। सरकार के द्वारा इस लोन पर भी 3 प्रतिशत ब्याज की सब्सिडी देने की बात कही गई है।
ड्रोन दीदी योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित हुई महिला 10 से लेकर 15 गांव तक का समूह बनाकर ड्रोन दिया जाएगा। इसमें एक महिला को ड्रोन सखी के तौर पर चुना जाएगा। इसके बाद उसे महिला को 15 दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। साथ ही हर महीने 15000 रुपए की सैलरी भी मिलेगी। इससे महिला की ड्रोन ऑपरेटिंग स्किल डेवलप होगी और उनकी इनकम भी बरकरार रहेगी।
इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आइए आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में जानते हैं।
ड्रोन दीदी स्कीम में ऑनलाइन करें अप्लाई
अगर आपको ऑनलाइन अप्लाई करना है तो, आपको सबसे पहले ड्रोन दीदी स्कीम की ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां पर आपको एक होम पेज खुला हुआ मिलेगा। यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन यानी पंजीकरण,या फिर साइन अप या लॉगइन एप्लीकेशन पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी, जिसे एकदम सही-सही भरना होगा।
इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे।
फॉर्म भरने के बाद आपको यह क्रॉस चेक कर लेना चाहिए कि इसमें किसी भी तरह की गलती ना हो उसके बाद फॉर्म को सबमिट बटन पर क्लिक करके जमा कर दें।
ये डॉक्यूमेंट्स हैं जरूरी
अगर आप किसी भी स्कीम के लिए अप्लाई कर रही हैं, तो आपके सभी सही दस्तावेज होना जरूरी है। सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।
आधार कार्ड के अलावा बैंक पासबुक, पैन कार्ड और ईमेल आईडी भी जरूरी है। इसके अलावा आप आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत पड़ेगी। तो अगर आप इस योजना के लिए अप्लाई करने जा रही हैं, तो आपके पास के सभी दस्तावेज होने चाहिए। ॉ
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
