नयी दिल्ली। पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस खास पैकेज का ऐलान किया है। पीएम के मुताबिक इस आर्थिक पैकेज में लैंड, लेबर, लिक्विडिटी और लॉ सभी पर बल दिया गया है। पीएम मोदी के अनुसार ये पैकेज देश को आत्मनिर्भर बनाएगा। ये पैकेज देश की जीडीपी के 10 फीसदी के बराबर है। इस पैकेज में मजदूरों और किसानों का खास ध्यान रखा जाएगा। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत इस खास पैकेज का ऐलान किया। पीएम मोदी ने बताया कि कल से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बारे में विस्तार से जानकारी देंगी। इस पैकेज से विभिन्न वर्गों को 20 लाख करोड़ का संबल मिलेगा और 2020 में देश की विकास यात्रा को नई गति मिलेगी। साथ ही सभी प्रकार के लघु उद्योगों को भी इस पैकेज फायदा मिलेगा। पीएम के मुताबिक ये पैकेज, उस श्रमिक और किसान के लिए है जो हर स्थिति और मौसम में देशवासियों के लिए श्रम करता है। इस पैकेज से मध्यम वर्ग को भी ये पैकेज राहत पहुंचाएगा जो देश के लिए टैक्स देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये आर्थिक पैकेज आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा। हाल में सरकार ने कोरोना संकट से जुड़ी जो आर्थिक घोषणाएं की, आरबीआई के फैसले और आज के आर्थिक पैकेज को जोड़ दें तो ये करीब-करीब 20 लाख करोड़ रुपये का है। इन सबके जरिए देश के विभिन्न वर्गों को आर्थिक व्यवस्था की कड़ियों को सहारा मिलेगा। ये आर्थिक पैकेज उन सभी उद्योगों के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन हैं।
लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान
पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए लॉकडाउन के चौथे चरण का भी ऐलान किया है। पीएम ने कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण पूरी तरह से नए रंगरूप, नियम वाला होगा। लॉकडाउन के चौथे चरण के बारे में विस्तार से जानकारी 18 मई से पहले दी जाएगी।
लोकल के लिए बनें वोकल
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट ने हमें लोकल सप्लाई चेन का महत्व भी समझा दिया है। हमें इसी लोकल चेन ने बचाया। जो आज ग्लोबल ब्रांड हैं, वे भी कभी लोकल थे। अब ये प्रोडक्ट्स लोकल से ग्लोबल हो गए हैं। इसलिए आज से हर भारतवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है। न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट खरीदना है बल्कि उनका गर्व से प्रचार करना है।
पीएम मोदी के भाषण की अन्य बड़ी बातें :
- दुनिया को कोरोनावायरस से मुकाबला करते हुए 4 महीने से अधिक समय हो गया
- पूरी दुनिया में कोरोना से 42 लाख से अधिक लोग संक्रमित
- भारत में अनेक परिवारों ने अपनों खोया। ऐसा संकट दुनिया ने पहले कभी नहीं देखा
- एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया
- भारत में रोज 2 लाख पीपीई किट बन रहे हैं
- हम सप्लाई चेन को और बेहतर बनाएंगे
- भारत की इमारत 5 पिलर पर खड़ी है - पहला इकोनॉमी, दूसरा इन्फ्रास्ट्रक्चर, तीसरा पिलर टेक्नोलॉजी, चौथा पिलर डेमोग्राफी और पांचवा डिमांड
- सतर्क रहते हुए भी हमें बचना भी है और आगे बढ़ना भी है
- 21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना ही नहीं हम सब की जिम्मेदारी भी हो
- इसका एक ही मार्ग है आत्मनिर्भर भारत
- इतनी बड़ी आपदा भारत के लिए एक अवसर लेकर आई है
- भारत में 2 लाख रोज पीपीई और N-95 मास्क बनाए जा रहे हैं, पहले नाममात्र उत्पादन था
- भारत ने आपदा को अवसर में बदला
- भारत की संस्कृति उस आत्मनिर्भरता की बात करती है जो वसुधैव कुटुंबकम की बात करती है
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
