नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 6 करोड़ किसान परिवारों को आज 12,000 करोड़ रुपये बांटे। पीएम ने यह रकम ऑनलाइन बांटी है, जो सीधे ही किसानों के खातों में पहुँचेगी। पीएम मोदी ने यह पैसा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की तीसरी किस्त के रूप में जारी किया है। पीएम मोदी ने कर्नाटक के तुमकुर में हुए एक समारोह में किसानों के खातों में पैसे ट्रांसफर किये। बता दें कि पीएम किसान की तीसरी किस्त के तहत किसानों को 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किये गये हैं। इससे पहले पीएम किसान योजना की पहली दो किस्तों में देश भर में एक करोड़ से अधिक किसानों परिवारों को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक जारी किए गए हैं। योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खातों में चार-माह की तीन किस्तों में 2,000 रुपये की राशि जारी की जा रही है।

पिछले साल लिया गया था फैसला
पिछले साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यूनियन कैबिनेट ने पीएम-किसान योजना को हरी झंडी दिखायी थी। इस योजना का उद्देश्य देश भर में दो हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि रखने वाले सभी छोटे और सीमांत भूमिधारी किसानों के परिवारों को 6000 रुपये वार्षिक आय सहायता प्रदान करना है। आज हुए कार्यक्रम में पीएम मोदी ने 8 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों को लाभार्थियों को पीएम-किसान के तहत सर्टिफिकेट्स भी सौंपे। साथ ही प्रगतिशील किसानों को कृषि कर्मण अवॉर्ड भी दिये गये।
पैसा न मिलने पर कर सकते हैं शिकायत
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को आधार लिंक करवाना जरूरी है। https://www.pmkisan.gov.in/ पर आप घर बैठे आधार सहित अपनी बाकी डिटेल अपडेट करवा सकते हैं। अगर आप योग्य हैं और आपने आधार लिंक करवा लिया और फिर भी आपको पैसा न मिले तो आप इसकी शिकायत कर सकते हैं। अगर आप चाहें तो केंद्रीय कृषि मंत्रालय की किसान हेल्प डेस्क को ई-मेल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसका ई-मेल का पता है- [email protected], जबकि किसान सेल का सीधा नंबर है 011-23381092। इसके अलावा किसान वेलफेयर सेक्शन का दिल्ली स्थित ऑफिस फोन नंबर है 011-23382401 और इसका ई-मेल है [email protected]
यह भी पढ़ें - सोने की चमक बरकरार, मगर आयात में आयी कमी
More From GoodReturns

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका



Click it and Unblock the Notifications
