नयी दिल्ली। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-नवंबर के दौरान पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि के मुकाबले सोने के आयात में गिरावट आयी है। वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक भारत का सोना आयात इस वित्त वर्ष के पहले 8 महीनों के दौरान 7 फीसदी घट कर 20.57 अरब डॉलर (करीब 14,678 करोड़ रुपये) पर आ गया। 2018-19 की समान अवधि में भारत में 22.16 अरब डॉलर (करीब 15,813 करोड़ रुपये) के सोने का आयात किया गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के चालू खाता घाटे में सोने के आयात का काफी असर पड़ता है। सोने के आयात में गिरावट से इन आठ महीनों की अवधि में देश का व्यापार घाटा भी समीक्षाधीन अवधि में 133.84 अरब डॉलर के मुकाबले घट कर 106.84 अरब डॉलर पर आ गया।

अक्टूबर और नवंबर में बढ़ा आयात
वित्त वर्ष में 2019-20 जुलाई से सितंबर तक सोने के आयात में गिरावट देखने को मिली। मगर इसके बाद अक्टूबर और नवंबर में सोने का आयात बढ़ा। पिछले साल अक्टूबर में सोने का आयात 5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1.84 अरब डॉलर रहा था। वहीं नवंबर में भी यह 6.6 फीसदी बढ़ कर 2.94 अरब डॉलर पर पहुँच गया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक है। भारत में अधिकतर सोना ज्वेलरी इंडस्ट्री की मांग को पूरा करने में इस्तेमाल होता है। भारत में हर साल 800-900 टन सोने का आयात किया जाता है।
सरकार ने बढ़ा दी थी इम्पोर्ट ड्यूटी
जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने पिछले साल पेश किये गये बजट में सोने के आयात पर इम्पोर्ट ड्यूटी यानी आयात शुल्क 10 फीसदी से बढ़ा कर 12.5 फीसदी कर दिया था। इस कदम के पीछे सरकार का उद्देश्य व्यापार घाटा और चालू खाता घाटे पर सोने के आयात के नकारात्मक प्रभाव को कम करना था। इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ने का असर ताजा आँकड़ों में दिख रहा है। हालाँकि जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ने इम्पोर्ट ड्यूटी 4% तक घटाने की सिफारिश की थी। अप्रैल-नवंबर में हीरो और आभूषण का निर्यात लगभग 1.5 फीसदी घट कर 20.5 अरब डॉलर का रह गया।
यह भी पढ़ें - हवाई यात्रा पड़ सकती है महंगी, ईंधन के दाम हुए 7 महीनों में सबसे अधिक
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications